नाना पटोले का भाजपा पर जोरदार पलटवार, पीएम मोदी व मुख्यमंत्री फडणवीस को बताया जनादेश का चोर
Nana Patole's Reply: नाना पटोले ने पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, ईवीएम और पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा। राहुल गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर फडणवीस को दी नसीहत।
- Written By: गोरक्ष पोफली
नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nana Patole Slams Narendra Modi: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बेहद तीखे तेवर अपनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पटोले ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार जनता के असली जनादेश का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि इन्होंने सरकारी तंत्र, ईवीएम और फर्जी मतदाता सूची के माध्यम से सत्ता हथियाई है।
लोकतंत्र की हत्या का आरोप
नाना पटोले ने कहा, नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस चोरी और डकैती का माल हैं। उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके और जनता के मताधिकार को दरकिनार करते हुए लोकशाही का गला घोंटा है। उन्होंने आगे कहा कि जो सरकार जनता द्वारा नहीं, बल्कि सिस्टम की हेराफेरी से चुनी गई हो, उसे नैतिक रूप से शासन करने का अधिकार नहीं है।
नरेंद्र मोदी आणि देवेंद्र फडणवीस हे चोरीचा व डकेतीचा माल आहेत. ईव्हीएम मॅनेज करणे, बोगस मतदार याद्या, एसआयआर सारख्या वेगवेगळ्या मार्गाने जनतेचा मतदानाचा अधिकार डावलून केंद्र आणि राज्यातील सरकारी यंत्रणांचा वापर करून लोकशाहीचा खून भाजपने केला आहे. लोकसभेतील विरोधी पक्षनेते श्री.… — Nana Patole (@NANA_PATOLE) May 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में शिक्षक की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्रा का दो साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें कैसे हुआ खुलासा?
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत, इस तारीख तक होगी कर्जमाफी, जानें सीएम देवेंद्र फडणवीस के निर्देश
महाराष्ट्र में निवेश करेंगे साइप्रस के दिग्गज; CM फडणवीस और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स मौजूदगी में हुए MoU
Cockroach Janata Party को मिला हेमंत ढोमे का समर्थन, बोले लोकतंत्र के लिए यह एक सकारात्मक संकेत
राहुल गांधी पर हमले का तीखा जवाब
विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा द्वारा की जा रही निजी टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए पटोले ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल देश की आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार की विफलता को उजागर किया है। पटोले ने देवेंद्र फडणवीस को नसीहत देते हुए कहा, राहुल गांधी के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग करने से पहले अपनी ऊंचाई देखनी चाहिए। प्रधानमंत्री को सलाह दें कि वे विदेश दौरों के दौरान महिला राष्ट्राध्यक्षों को मेलोडी चॉकलेट उपहार में देकर बचकाना हरकतें करना बंद करें और देश के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: गोपीचंद पडलकर की फिसली जुबान, संजय राउत के लेखों को बताया बच्चों की शौच साफ करने का सामान
पेपर लीक और गृह विभाग की विफलता
NEET पेपर लीक मामले को लेकर नाना पटोले ने राज्य के गृह विभाग पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा पकड़े गए 10 में से 6 आरोपी महाराष्ट्र से हैं, जो यह साबित करता है कि पेपर सेट करने वाले ही इसे लीक कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य का गृह विभाग क्या कर रहा है? उन्होंने गृहमंत्री को सलाह दी कि वे राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर राज्य में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने पर ध्यान दें।
