-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Mla Gopichand Padalkar Makes Derogatory Remark Against Sanjay Raut Editorials
गोपीचंद पडलकर की फिसली जुबान, संजय राउत के लेखों को बताया बच्चों की शौच साफ करने का सामान
- Written By: अनिल सिंह
Gopichand Padalkar Sanjay Raut Derogatory Remark Sangli: भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने संजय राउत के संपादकीयों पर की बेहद अमर्यादित टिप्पणी। सांगली में मचा भारी राजनीतिक घमासान।

भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर का संजय राउत पर बेहद आपत्तिजनक बयान (फोटो क्रेडिट-X)
Gopichand Padalkar On Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग अब भाषाई मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघती नजर आ रही है। सांगली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर का गुस्सा शिवसेना नेता संजय राउत पर इस कदर फूटा कि उन्होंने बेहद अशोभनीय टिप्पणी कर डाली। पडलकर ने राउत की प्रशासनिक समझ पर सवाल उठाते हुए कहा, “संजय राउत ने आज तक किया क्या है? क्या उन्होंने कोई शौचालय बनवाया है या सीवर साफ कराया है? वे सिर्फ रोजाना अखबार में संपादकीय लिख सकते हैं, लेकिन उनके लिखे वो लेख भी सिर्फ बच्चों के नितंब (शौच) साफ करने के काम आते हैं।”
पडलकर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि राउत ने कभी अपने पूरे जीवन में संपादकीयों के जरिए महाराष्ट्र के वास्तविक विकास, बुनियादी ढांचे या किसानों की समस्याओं के बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा है। उनका काम सिर्फ सरकार के हर अच्छे फैसले की नाप-जोख करना और उसमें कमियां ढूंढकर राजनीति चमकाना है। भाजपा विधायक के इस अमर्यादित बयान के बाद महा विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है और वे पडलकर से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।
‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ और समुद्री तेल पाइपलाइन पर छिड़ा था विवाद
इस ताजा विवाद की जड़ें कुछ दिन पहले के उस बयान से जुड़ी हैं, जब गोपीचंद पडलकर ने वैश्विक ईंधन संकट पर बात करते हुए कहा था कि ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) के बंद होने से कई देशों का तेल उत्पादन ठप हो गया है। भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समुद्र के नीचे से एक विशाल तेल पाइपलाइन बिछाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस बयान पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा था कि क्या पीएम मोदी अब पाइपलाइन की जगह देखने के लिए पनडुब्बी से समुद्र के नीचे रहने जाएंगे?
सम्बंधित ख़बरें
जनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
सरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
ये भी पढ़ें- विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
जयंत पाटिल के गढ़ में बीजेपी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
संजय राउत पर हमला बोलने के साथ ही पडलकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के गृह जिले सांगली में उन्हें बड़ा झटका दिया है। सांगली नगर निगम में शरद पवार गुट के दो मौजूदा पार्षदों ने एनसीपी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दलबदल के बाद आक्रामक हुए पडलकर ने चेतावनी देते हुए कहा, “जयंत पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र ईश्वरपुर के पार्षदों और आगामी सांगली-सतारा विधानसभा चुनावों के बाद जिला परिषद सदस्यों की संख्या देख लीजिएगा, पाटिल के पास कोई नहीं बचेगा। उनके सभी सहयोगी बहुत जल्द भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।”
हमेशा विवादों के केंद्र में रहते हैं गोपीचंद पडलकर
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गोपीचंद पडलकर का बयानों को लेकर विवादों में आना कोई नई बात नहीं है। वे अपने आक्रामक और तीखे तेवरों के लिए जाने जाते हैं। उनकी राजनीतिक आलोचना का मुख्य केंद्र हमेशा से शरद पवार और उनकी पार्टी रही है। सांगली और सतारा के इस बेल्ट में धनगर समाज के बड़े नेता माने जाने वाले पडलकर अक्सर महा विकास अघाड़ी के शीर्ष नेताओं पर निजी हमले करते आए हैं, जिसके कारण पश्चिमी महाराष्ट्र का सियासी पारा हमेशा चढ़ा रहता है।
Bjp mla gopichand padalkar makes derogatory remark against sanjay raut editorials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













