नागपुर ZP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! SC के फैसले के बाद पदोन्नति के नियम तय, जानें किसे मिलेगा फायदा
Teacher Promotion Rule: नागपुर जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फिर शुरू होगी। शासन ने TET/CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया है व 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, जिला परिषद, शिक्षक पदोन्नति, (सोर्स: एआई फोटो)
Nagpur Teacher Promotion Policy: नागपुर जिला परिषद स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता अब साफ हो गया है। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में एकरूपता लाते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही चालू वर्ष की पदोन्नति प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासन निर्णय जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 1 सितंबर 2025 को पदोन्नति के लिए टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक होने का फैसला दिया था।
हाईकोर्ट के फैसले से रुकी थी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया
इसके अनुसार राज्य में विस्तार अधिकारी, केंद्र प्रमुख, मुख्याध्यापक और स्नातक शिक्षक जैसे पदों पर पदोन्नति देते समय टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की सेवा ज्येष्ठता के आधार पर विचार करने के निर्देश दिए गए थे।
पदोन्नति के लिए 1 सितंबर 2025 की पात्रता को आधार मानते हुए इसी तारीख की वरिष्ठता सूची के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश शिक्षा संचालक ने 14 मई के परिपत्र के माध्यम से दिए थे। हालांकि उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 10 जुलाई को दिए अपने फैसले में शिक्षा संचालक के 14 मई के परिपत्र को रद्द कर दिया था। इसके बाद राज्य में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया ठप हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: SIR सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी, पातुर के कई मतदाताओं के नाम ऑनलाइन सूची से गायब
Washim News: 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ, जिलाधिकारी ने किसानों से आधार सत्यापन पूरा करने की अपील की
NSA अजीत डोभाल को मिला प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
पुणे मनपा की लीज संपत्तियों का होगा बड़ा ऑडिट, व्यावसायिक दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई
टीईटी-सीटीईटी के साथ अनुभव भी जरूरी
इस पृष्ठभूमि में स्कूली शिक्षा विभाग ने अब स्पष्ट किया है कि टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होने के साथ सेवा नियमों के अनुसार आवश्यक अनुभव रखने वाले शिक्षकों को ही पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। पदोन्नति सेवा ज्येष्ठता के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 जुलाई 2026 से पहले जिन जिला परिषदों में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन सभी पदोन्नतियों को संरक्षण दिया जाएगा। जिन स्थानों पर पदोन्नति के आदेश जारी हो चुके हैं वहां की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हुई मानी जाएगी।
