नागपुर ZP का ‘सुपर’ एक्शन प्लान: सभी 52 PHC में बने ‘कूलिंग रूम’, लू की चपेट में आए मरीजों का होगा तुरंत इलाज
Nagpur ZP Heat Action Plan: गर्मी से जंग के लिए नागपुर जिला परिषद के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 'शीत कक्ष' तैयार। स्कूलों और आंगनवाड़ियों के समय में बदलाव, जानें ZP का नया एक्शन प्लान।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर जिला परिषद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Rural Health News: गर्मी से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग ने हिट एक्शन प्लान तैयार किया है। सभी 52 पीएचसी में कूलिंग रूम बनाए गए हैं जहां उपचार के साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में कुल 29 हीट स्ट्रोक मरीजों की पहचान हुई। इनमें हल्के लक्षण वाले मरीजों को एक दिन के उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कई उपाय घोषित किए हैं। ग्राम पंचायतों को मुनादी के माध्यम से दोपहर की तेज धूप में काम के लिए बाहर न निकलने की जानकारी नागरिकों को देने की सलाह दी गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में काम सुबह या शाम 4 बजे के बाद करें। जिन गांवों में यात्रियों के लिए आश्रय नहीं है वहां छायादार मंडप बनाने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं।
सुबह की पाली में लगाएं आंगनवाड़ी व स्कूल
छोटे बच्चों पर गर्मी का असर जल्दी होता है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों और जिला परिषद स्कूलों को सुबह की पाली में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। शीत कक्षों में तापमान नियंत्रित रखने के लिए एसी या हाई-स्पीड कूलर, मरीज के शरीर का तापमान कम करने के लिए बर्फ, गंभीर मरीजों के लिए ठंडे पानी से स्पंजिंग या स्नान की सुविधा उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
नागपुर: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; 7 दमकल गाड़ियां मौके पर घंटों बाद पाया काबू
नागपुर से पुणे तक फैले ई-सिगरेट रैकेट पर क्राइम ब्रांच का बड़ा वार, 16 लाख की सामग्री जब्त
यह भी पढ़ें – राहुल को पार्टी से हटाना चाहती है कांग्रेस, सीएम फडणवीस का बड़ा दावा, नेता कर रहे बगावत की तैयारी!
शरीर में पानी और लवण की कमी पूरी करने के लिए सलाइन तथा मरीज की स्थिति पर नजर रखने के लिए मल्टीपैरामीटर मॉनिटर की व्यवस्था भी की गई है। गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में स्थानांतरित करने के लिए आपातकालीन एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है।
पिछले 3 वर्षों में मरीजों की संख्या
| साल | मरीजों की संख्या |
|---|---|
| 2023 | 5 |
| 2024 | 14 |
| 2025 | 10 |
एडिशनल डीएचओ असीम इनामदार ने बताया घर से बाहर निकलते समय नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। पर्याप्त पानी पिएं, काम की योजना बनाएं, सिर पर टोपी या छाता इस्तेमाल करें। शराब और मसालेदार भोजन से बचें। इन सावधानियों से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
