Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Weather Update: बादलों ने किया ‘कन्फ्यूज’, मौसम का बदला मिजाज, 2 दिन तक येलो अलर्ट जारी

Nagpur Yellow Alert: नागपुर का मौसम ‘कन्फ्यूजिंग’ हो रहा है। सुबह ठंडी हवा और बादलों ने बारिश की उम्मीद जगाई, लेकिन दोपहर में उमस ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 30, 2025 | 08:51 AM

नागपुर का मौसम (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Weather: नागपुर शहर के आसमान पर बुधवार को सुबह से बादलों की मौजूदगी के कारण लोग दिनभर मौसम को लेकर असमंजस में रहे। कुछ लोगों ने घर से निकलते वक्त रेनकोट साथ लिया तो कुछ ने ठंडी हवा के चलते जैकेट पहन ली लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदली और उमस भरी गर्मी लौट आई।

नतीजतन नागपुरकर ‘कन्फ्यूज’ हो गए कि आखिर मौसम का मिजाज क्या है। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी और साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया था लेकिन यह अनुमान गलत साबित हुआ। फिलहाल विभाग ने आगामी 2 दिनों के लिए भी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी रखा है।

बारिश की आंखमिचौली

ज्ञात हो कि गत सप्ताह शनिवार को शहर में थोड़ी-बहुत बारिश हुई थी जिसके बाद रविवार और सोमवार को बारिश पूरी तरह गायब रही। सोमवार को आसमान में बादल जरूर छाये थे लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार सुबह से ठंडी हवा और बादलों ने फिर से बारिश की उम्मीदें जगा दीं। दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों ने एहतियातन रेनकोट और जैकेट साथ लिए।

कुछ लोगों ने तो ठंडी के अहसास में स्वेटर तक पहन लिए थे। मगर दोपहर तक मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवा थम गई और उसकी जगह उमस भरी गर्मी ने ले ली। शाम को फिर हल्की ठंडी हवा चली जिससे पूरे दिन का मौसम पूरी तरह ‘कन्फ्यूजिंग’ रहा।

यह भी पढ़ें – जेल जाएंगे, लाठी-गोली खाएंगे, 36 घंटे से सड़कों पर डटे किसान, जरांगे के आने से नागपुर में बढ़ा तनाव

मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं नागपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बारिश ने विभाग का अनुमान गलत साबित किया परंतु आने वाले 2 दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट अब भी जारी है।

1 नवंबर से मौसम खुलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर को बारिश की संभावना बनी हुई है, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मगर 1 नवंबर से मौसम साफ रहने के संकेत हैं। 1 और 2 नवंबर को न तो कोई अलर्ट रहेगा और न ही बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि इन तिथियों से तापमान में हल्की वृद्धि और मौसम में स्थिरता आने की उम्मीद है।

Nagpur weather yellow alert rain update humidity and cold winds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 08:51 AM

Topics:  

  • IMD
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भाजपा सबसे बड़ा एनाकोंडा’, संजय राउत ने अमित शाह पर बोला हमला, शिंदे को बताया एनाकोंडा का बच्चा

2

महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की तैयारियां तेज, 11 नवंबर को निकलेगी BMC की वार्ड आरक्षण लॉटरी

3

नागपुर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप, किसान आंदोलन में फंसे टैंकर, लंबी कतारों से मचा हाहाकार!

4

नागपुर-जबलपुर NH 44 पर भीषण एक्सीडेंट, कार-बस में भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत, कई घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.