Nagpur Weather: बारिश के साथ विघ्नहर्ता का हुआ स्वागत, खिली धूप..पड़ीं बौछार, भक्तों का जोश हाई

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में गणेशजी का आगमन बुधवार को हल्की बौछारों के बीच हुआ। नागपुर में हल्की धूप और बारिश के बीच भी भक्तों का जोश हाई दिखा और जोर-शोर से बाप्पा का आगमन हुआ।
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में गणेशजी का आगमन बुधवार को हल्की बौछारों के बीच हुआ। नागपुर में हल्की धूप और बारिश के बीच भी भक्तों का जोश हाई दिखा और जोर-शोर से बाप्पा का आगमन हुआ।
नागपुर में बारिश के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Ganeshotsav in Nagpur: नागपुर में मूर्ति निर्माताओं से लेकर घरों तक ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा बाप्पा पर पुष्प वर्षा देख वरुणदेव ने भी वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। गणेश चतुर्थी के अवसर बुधवार को विविध इलाकों में बारिश हुई। दोपहर को कुछ इलाकों में धूप खिली होने के साथ बादल भी बरसे। शाम को गरज-चमक के साथ करीब 1 घंटा अच्छी बारिश हुई।

सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होने से कुछ हद तक उमस से राहत मिली। बारिश होने से तापमान में बहुत हल्की गिरावट आई। बुधवार की तड़के सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सुबह 8.30 बजे तक 1.0 मिमी बारिश दर्ज की। दोपहर के वक्त धूप खिली। धूप खिली होने के साथ कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। इसके बाद कुछ घंटों के लिए बादल थम गए। शाम करीब 5 बजे के बाद अधिकतर इलाकों में गर्जना के साथ अच्छी बारिश हुई।

औसत से अधिक रहा तापमान

हालांकि मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की लेकिन शाम करीब 6 बजे तक बारिश होती रही। बुधवार को मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 0.4 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 25.1 डिसे दर्ज हुआ। यह औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

30 तक जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि अगले कुछ दिनों तक गणेशजी के साथ वरुण राजा भी विराजमान रहेंगे। 28 अगस्त को अधिकतर इलाकों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं 29 और 30 अगस्त को भी अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिसे रहने के संकेत मिले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com