- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Contaminated Water Supply Health Risk Municipal Council Negligence
तुमसर में ‘जहरीला’ हुआ नल का पानी: गंदे जल से बढ़ा बीमारी का खतरा, नागरिकों में आक्रोश
तुमसर शहर में पिछले कई दिनों से नप द्वारा जंतुयुक्त और मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। वायरल बुखार के बीच दूषित जल से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे नागरिकों में भारी रोष है।

Bhandara Water Crisis News: तुमसर जल ही जीवन है, ऐसा कहा जाता है लेकिन यदि यह जल ही नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा हो तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। शहर में कुछ दिनों से नप द्वारा नल के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति जंतुयुक्त एवं गंदा जल की सप्लाई के आरोप लगे हैं। नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की लापरवाही को यह दर्शाता है। फिर भी इस ओर जलापूर्ति विभाग एवं सबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा ध्यान नही देना यह खेद का विषय है।
शहर में वर्तमान में वायरल बुखार मुंह बाए खड़ा है और इसमें गंदे पानी का सेवन आग में घी डालने का काम कर रहा है। इससे नागरिकों द्वारा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण क्या हैं कब तक पानी की आपूर्ति इसी तरह जारी रहेगी इस बारे में किसी ने भी नागरिकों को बताना उचित नहीं समझा है। नागरिकों द्वारा नप प्रशासन से तत्काल इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
दूषित जलापूर्ति से स्वास्थ्य को खतरा
शहर में नल के माध्यम से सुचारु रुप से पानी वितरित नहीं होने एवं दूषित जलापूर्ति होने से नगरवासियों को विभिन्न बीमारियों को खतरा है। इससे नागरिकों में रोष का वातावरण निर्माण हुआ है। शहर के नागरिकों से वर्ष भर का जलकर वसूल किया जाता है, साथ ही शहर के अनेक प्रभागों में गंदा एवं मटमैले पानी की आपूर्ति होने से नागरिकों को उदर संबंधी एव संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
NEET paper leak: नांदेड़ में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, दो छात्रों से घंटों पूछताछ; कोचिंग नेटवर्क खंगाल रही टीम
नालियों से भी अधिक गंदे पानी की आपूर्ति होने से नगरवासी यह दूषित जल ही पीने को मजबूर हैं। कई लोग दूषित जल से बचने के लिए दूर स्रोतों से पेयजल ला रहे हैं। पहले जलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहते थे, तो अब दूषित जल परेशानी का कारण बन गया है। दूषित जल से जल जनित रोग होने की संभावना बढ़ गई है।
Tumsar contaminated water supply health risk municipal council negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMCUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
May 30, 2026 | 02:28 PMयवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
May 30, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM











