- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Incubation Centre Funds Stuck Rules Delay
नागपुर विवि की निष्क्रियता, नहीं मिली निधि, शताब्दी महोत्सव में इनक्यूबेशन सेंटर के लिए बजट प्रावधान
Budget Provision: नागपुर विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन सेंटर के लिए बजट प्रावधान होने के बावजूद नियमावली न बनने से निधि वितरण अटका है। शैक्षणिक योजनाओं में देरी से छात्र प्रभावित हो रहे है।
- Written By: आंचल लोखंडे

25 लाख काउंसलिंग व प्रशिक्षण के लिए भी अटका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur University: करीब दो वर्षों तक नागपुर विश्वविद्यालय का कार्यभार बिना नियमित उपकुलपति के चलने के ‘साइड इफेक्ट’ अब स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। विभिन्न समितियों की गिनी-चुनी बैठकें ही हो पाईं और विकास कार्यों पर लगभग ब्रेक लग गया। प्रशासन केवल आयोजनों और समारोहों में ही उलझा रहा। शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत संलग्न महाविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर और क्लस्टर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का अनुदान देने की योजना बनाई गई थी।
बजट में निधि का प्रावधान भी किया गया, लेकिन अब तक संबंधित नियमावली तैयार नहीं की गई है। नियमावली न होने के कारण महाविद्यालयों से आवेदन भी आमंत्रित नहीं किए जा सके हैं। छह माह बीत जाने पर भी इस दिशा में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है। डिजिटल डिस्प्ले पैनल भी देने का निर्णय लिया गया था। पिछली सीनेट बैठक में मामला उठाए जाने के बाद प्रशासन ने इसे मंजूरी दी थी। लेकिन निधि वितरण की नियमावली के अभाव में परियोजना अटक गई है।
प्रशिक्षण व काउंसलिंग से छात्र वंचित
विद्यार्थी प्रशिक्षण, काउंसलिंग और रोजगार मेले के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। रोजगार मेले तो हुए, लेकिन प्रशिक्षण व काउंसलिंग गतिविधियों का अभाव रहा। छात्र स्वयं तैयारी कर नौकरी हासिल करने को मजबूर हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि बजट का प्रावधान केवल आयोजनों तक ही सीमित क्यों है?
सम्बंधित ख़बरें
अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
राकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
1 करोड़ का प्रावधान, 6 माह से नियमावली नहीं
नियमित उपकुलपति नहीं होने से शैक्षणिक विकास और छात्र हित की योजनाएं उपेक्षित रहीं। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों के डिजिटलीकरण का लक्ष्य भी रखा है, जिसके लिए लाखों रुपये का प्रावधान किया गया, परंतु अब भी कई विभाग डिजिटलाइज नहीं हो पाए हैं।
ये भी पढ़े: रायगड में तेंदुए का कहर! हमले में 5 लोग घायल, बचाव दल को भी बनाया निशाना
सीनेट बैठक में अधिकारी बेबस
शुक्रवार को हुई सीनेट बैठक में अधिकारियों के पास कई सवालों के जवाब नहीं थे। एक-दूसरे का चेहरा देखने की स्थिति बन गई। इससे स्पष्ट हुआ कि प्रशासन न तो प्रश्नों को गंभीरता से ले रहा है और न ही विश्वविद्यालय कार्यों को। योजनाओं में हो रही देरी का सीधा असर विश्वविद्यालय की प्रगति पर पड़ रहा है।
Nagpur university incubation centre funds stuck rules delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
Feb 17, 2026 | 09:36 AMEpstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं
Feb 17, 2026 | 09:34 AMरूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Feb 17, 2026 | 09:33 AMरोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Feb 17, 2026 | 09:32 AMराकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Feb 17, 2026 | 09:27 AMप्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM











