Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: व्यापारियों ने की 155 करोड़ की हेराफेरी, निवेश के नाम पर सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा

नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। निवेश के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 19, 2025 | 10:08 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। शहर के ठग व्यापारियों ने मजदूरी के लिए नागपुर आए व्यक्ति के नाम पर फर्जी खाता खोल लिया। कमाई में उसे हिस्सा देने का आश्वासन दिया। बाद में उस व्यक्ति के नाम पर फर्जी कंपनी खोल ली गई और करोड़ों रुपयों की हेराफेरी होने लगी। जब पीड़ित व्यक्ति को लेन-देन का पता चला तो उसने विरोध किया। आरोपी व्यापारियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आखिर पीड़ित व्यक्ति ने किसी तरह हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की।

क्राइम ब्रांच द्वारा प्रकरण की जांच शुरू करने पर शिकायत सही होने का पता चला और लकड़गंज थाने में 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों में कबाड़ और लोहा चोरी को लेकर चर्चित बंटी शाहू, जयेश शाहू, अविनाश शाहू, ऋषि लाखानी, आनंद हरडे, राजेश शाहू, ब्रिजकिशोर मणिहार और अंशुल मिश्रा का समावेश है।

बंगाली पंजा निवासी बिस्वजीत सुधांशु रॉय (39) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बिस्वजीत मूलत: हुगली (बंगाल) के रहने वाले हैं। वहां वो फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। 2023 में उनके पिता का देहांत हो गया। उनके इलाज के खर्च से बिस्वजीत की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। गांव में रहने वाला बिस्वजीत का दोस्त सूरज उर्फ प्रीतम केडिया नागपुर में काम कर रहा था। बिस्वजीत ने उससे बातचीत कर काम दिलाने को कहा।

बनाई गई फर्जी कंपनी

सूरज ने उन्हें नागपुर बुला लिया। जून 2024 में बिस्वजीत नागपुर आया। सूरज उन्हें ओल्ड भंडारा रोड पर स्मॉल फैक्ट्री एरिया के प्रीतम काम्प्लेक्स में ले गया। वहां उनकी मुलाकात बंटी, जयेश, अविनाश, ऋषि, आनंद, राजेश, ब्रिजकिशोर और अंशुल से करवाई। आरोपियों ने बिस्वजीत को बताया कि वो उसके नाम से मार्केट में पैसा लगाएंगे। जो फायदा होगा उसमें उसे प्रतिमाह हिस्सा दिया जाएगा।

बेरोजगार होने के कारण बिस्वजीत ने हां कर दी। आरोपियों ने बिस्वजीत से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिया। कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर लिए गए। वाठोड़ा परिसर में स्थित राजेश शाहू के गोदाम में उनके रहने का प्रबंध किया गया। 3 अगस्त 2024 को अविनाश ने बिस्वजीत के नाम पर एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लिया। ओटीपी की जरूरत पड़ेगी कहकर सिमकार्ड अपने पास रख लिया। साथ ही हिस्सा बोलकर उसे 25,000 रुपये भी दिए।

कुछ समय बाद बिस्वजीत को पता चला कि आरोपियों ने उसके नाम से क्षितिज इंटरप्राइजेस नामक कंपनी खोली है। इस कंपनी को स्मॉल स्केल इंडस्ट्री बताकर उद्योग मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन करवाया और जीएसटी नंबर भी हासिल कर लिया। बाद में कंपनी के नाम पर येस बैंक और द नागपुर स्मार्ट सिटी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में 2 खाते खोले गए।

हवाला और ऑनलाइन गेमिंग का पैसा

कंपनी के नाम पर अलग-अलग फर्म और दुकानदारों को माल बेचने के फर्जी बिल बनाए जाते थे। असल में कोई माल बेचा नहीं जाता था। बिल की राशि खाते में जमा होने के बाद व्यापारियों को खाते से रुपये निकालकर नकद लौटाए जाते थे। 9 सितंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच आरोपियों ने बिस्वजीत के नाम पर खोली गई क्षितिज इंटरप्राइजेस से 96 करोड़ 39 लाख रुपये का व्यवहार किया।

आरोपियों ने इसी तरह व्याहडपेठ, अमरावती रोड निवासी मिथुन राजू राजपांडे के नाम पर अवध इंटरप्राइजेस नामक फर्म खोली। इस फर्म के जरिए फर्जी ट्रेडिंग करके 59 करोड़ 51 लाख रुपये का व्यवहार किया गया। बिस्वजीत को जानकारी मिली कि रकम की हेराफेरी ऑनलाइन गैंबलिंग गेम और हवाला के लिए की जाती है।

60 से 70 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन

जब बिस्वजीत को इस बारे में पता चला तो उसने अपने नाम पर सारे व्यवहार बंद करने को कहा लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। बताया जाता है कि इसी तरह आरोपियों ने करीब 60 से 70 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन करवाया है। केवल 2 कंपनी से 155 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई है। अन्य कंपनियों की जांच करने पर यह धोखाधड़ी 1000 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है। कोई मदद नहीं मिलने पर बिस्वजीत ने प्रकरण की शिकायत क्राइम ब्रांच से की।

नागपुर में CM देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में तिरंगा यात्रा का आगाज, देखें ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तस्वीरें

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर कमलाकर गड्डिमे ने प्राथमिक जांच के बाद लकड़गंज थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में बंटी, जयेश, ऋषि, आनंद और ब्रिजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें 22 मई तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।

Nagpur traders embezzled rs 155 crore fraud investment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुश्किल में फंसे पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम, दर्ज हुई शिकायत, क्या है मामला?

2

Nagpur News: नागपुर के कई इलाकों में आज बिजली बंद, महावितरण करेगी मेंटेनेंस के कार्य

3

फुटाला तालाब: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, मेट्रो रेल का दावा- वेटलैंड की परिभाषा से बाहर

4

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.