Nagpur Mahal Town Hall Project में तेजी, नगर भवन निर्माण की समीक्षा; 8 दिन में लागत विवरण देने के निर्देश
Nagpur Mahal Town Hall Project: नागपुर के महल टाउन हॉल प्रोजेक्ट में महापौर ने कार्यों की लागत का ब्योरा 8 दिनों में देने के निर्देश। निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर टाउन हॉल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur City Development: नागपुर महल स्थित नगर भवन (टाउन हॉल) के शेष कार्यों का विस्तृत अनुमानित लागत का अगले 8 दिनों के भीतर ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश महापौर नीता ठाकरे ने योजना प्रबंधन सलाहकार को दिया। डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मारक स्थायी समिति हॉल महल में बन रहे श्रीमंत राजे रघुजी नगर भवन के निर्माण के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर सत्ताधारी दल के नेता बाल्या बोरकर, निर्माण एवं परियोजना विशेष समिति की अध्यक्ष अश्विनी जिचकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अधीक्षक अभियंता लीना उपाध्याय, कार्यकारी अभियंता अश्विनी येलचटवार, कार्यकारी अभियंता राजेंद्र राठौड़, योजना अभियंता राजीव गौतम, ठेकेदार प्रफुल देशमुख और परियोजना सलाहकार जितेंद्र लांडि उपस्थित थे।
बजट में खर्च का प्रावधान : बोरकर
इस अवसर पर सतापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने बताया कि नागपुर मनपा के नगर भवन के निर्माण के लिए इस वर्ष के बजट में पर्याप्त राशि आवंटित की गई है। नगर भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार से भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस कारण नगर भवन के निर्माण में व्यय संबंधी कोई समस्या नहीं है। ठेकेदार को लिफ्ट सहित सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, बोरकर ने मनपा के अनुमानित खर्च को छोड़कन कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया
सम्बंधित ख़बरें
Ajanta: अजंता घाट में दिनदहाड़े व्यापारी से 2.70 लाख की लूट; बदमाशों ने बेरहमी से पीटा
नवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश
कमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
इंटेरियर डिजाइन का प्रस्तुतीकरण
नगर भवन के आंतरिक सज्जा के संबंध में पीपीटी के माध्यम से एक प्रस्तुति दी गई। महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि इस नगर भवन का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा किया जाना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री गडकरी के सुझाव के अनुसार योजना प्रबंधन सलाहकार को बढ़ी हुई लागत का संपूर्ण विवरण प्रदान करना होगा।
यह भी पढ़ें:-Nagpur धंतोली अतिक्रमण केस में मनपा को राहत, अवैध पार्किंग पर PIL, हाई कोर्ट ने दिया समय
गडकरी ने ध्वनि प्रणाली, बैठने की व्यवस्था और पेंटिंग के संबंध में कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए थे। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए यदि इस परियोजना के सुधार कार्य की कुल अनुमानित लागत का विवरण अगले 8 दिनों के भीतर प्रदान कर दिया जाता है तो कार्य में तेजी लाई जाएगी। परियोजना प्रबंधन सलाहकार को नागपुर और विदर्भ की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए नगर भवन हॉल की छत का डिजाइन तैयार करने का निर्देश दिया गया।
