-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sitabuldi Encroachment Free Model Zero Tolerance Nagpur Hawkers Monitoring Success
Nagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Encroachment Removal: नागपुर का सीताबर्डी क्षेत्र लगातार निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति से अतिक्रमण मुक्त हुआ है, जबकि अन्य इलाकों में अभियान अभी भी पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है।

नागपुर अतिक्रमण अभियान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Encroachment Issue: नागपुर महानगरपालिका के प्रवर्तन विभाग और सीताबडी पुलिस की संयुक्त व निरंतर निगरानी के कारण शहर का सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र ‘सीताबर्डी’ अतिक्रमण मुक्त हो गया है। हालांकि एक ओर जहां सीताबडी में यह अभियान एक दुर्लभसफलता बनकर उभरा है वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य हिस्सों (जैसे वर्धा रोड) पर फुटपाथों से अवैध हॉकर्स को हटाने में यह अभियान अब भी पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है।
क्या है सफलता का ‘सीताबर्डी मॉडल’ मनपा प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के अनुसार सीताबडी की सफलता का मुख्य कारण वहां की जा रही ‘लगातार निगरानी’ है। अन्य इलाकों में जहां केवल समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाते हैं वहीं सीताबडों में 2 विशेष शिफ्टों में टीमों को तैनात किया गया है।
पहली टीम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक और दूसरी टीम दोपहर 2 से रात 10 बजे तक मौजूद रहती है। कांबले ने स्पष्ट किया कि उनकी इस ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत वेंडर्स को सड़क या फुटपाथ पर बैठने ही नहीं दिया जाता जिससे अतिक्रमण हटाने की शुरुआती कार्रवाई के बाद वे दोबारा अपनी जगहों पर कब्जा नहीं कर पाते।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
सीताबर्डी में अतिक्रमण पर सख्ती, अब नाइट ड्राइव की तैयारी
रविवार की छुट्टी के दिन भी जारी रही सख्ती अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को भी सख्ती जारी रही। वैरायटी चौक से लेकर झांसी रानी चौक तक सीताबर्डी मेन रोड पर शाम के समय पुलिस और मनपा के धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम की मौजूदगी में व्यापक अभियान चलाया गया।
आमतौर पर रविवार को दुकानें बंद होने के कारण हॉकर्स मेन रोड पर कब्जा कर लेते हैं और आधी से ज्यादा सड़क पर कपड़े व अन्य सामान बेचने लगते हैं जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
इससे पहले शनिवार को भी धरमपेठ, धंतोली, गांधीबाग और लक्ष्मीनगर जोन में व्यापक अभियान चलाया गया था। इसके तहत सीताबर्डी से एक ट्रक सामान जब्त किया गया, मेडिकल अस्पताल के पास बने 20 से अधिक अवैध शेड हटाए गए और आईटी पार्क व महल इलाके में फुटपाथ खाली कराए गए थे।
अब रात में भी होगी निगरानी वर्तमान में प्रवर्तन विभाग 15 टीमों (विभिन्न जोनों की 10 और 5 विशेष टीमें) के साथ काम कर रहा है, ताकि सभी 10 जोनों में सीताबर्डी जैसी निगरानी व्यवस्था लागू की जा सके।
इसके साथ ही देर रात में खाली जगहों पर वेंडर्स को कब्जा करने से रोकने के लिए एनएमसी ‘नाइट एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्तावित समय रात 10 से सुबह 6 बजे तक का होगा जिसके लिए प्रशासन द्वारा जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है।
दूसरे इलाकों में हॉकर्स की वापसी और नागरिकों की परेशानी
सीताबडी की सफलता के बावजूद वहां रोड जैसे प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण की समस्या जस की तस बरकरार है। हाल ही में मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर के नेतृत्व में इन चौराहों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई हॉकर्स एनएमसी की टीम के जाने का इंतजार करते हैं और टीम के जाते ही में फिर से फुटपाथों पर काबिज हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:-Nagpur Water Crisis: 45°C गर्मी में जल संकट गहराया, कई इलाकों में दूषित जल सप्लाई से नागरिक परेशान
इस समस्या से आम नागरिक काफी निराश और परेशान है। नागरिकों की शिकायत है कि फुटपाथो पर अतिक्रमण के कारण उन्हें मजबूरन व्यस्त सड़कों पर चलना पड़ता है जो न केवल ट्रैफिक को बाधित करता है बल्कि पैदल चलने वालों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है।
Sitabuldi encroachment free model zero tolerance nagpur hawkers monitoring success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMपुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Aug 09, 2026 | 03:09 PMBhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM











