Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: शिक्षक भर्ती घोटाला गर्माया, दोनों लिपिक के घर पर छापेमारी, आरोपियों को कोर्ट से मिला MCR

शालार्थ आईडी घोटाले के मामले में साइबर पुलिस ने शनिवार को 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 25, 2025 | 10:52 AM

शिक्षक भर्ती घोटाला गर्माया (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: शालार्थ आईडी घोटाले के मामले में साइबर पुलिस ने शनिवार को 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सागर भोसले और भरत ढवले हैं। साइबर पुलिस की हिरासत में रहते हुए उनके घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कंप्यूटर की जांच कर जरूरी जानकारी जुटाई गई, पंचनामा किया गया और मोबाइल जब्त किए गए। इस मामले में उनकी दी गई जानकारी के आधार पर कुछ कर्मचारियों और दलालों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इससे पहले इसी मामले में शिक्षण उपसंचालक उल्हास नरड और लिपिक सूरज नाईक को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर भोसले पहले निजी क्षेत्र में लिपिक के तौर पर कार्यरत था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह प्रतिनियुक्ति पर वेतन पथक अधीक्षक विभाग में लिपिक पद पर था। वहीं भरत ढवले उपसंचालक कार्यालय में लिपिक है। इस विभाग में नीलेश वाघमारे अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कंप्यूटर और आईपी एड्रेस की जांच

साइबर पुलिस ने इस कार्यालय के कंप्यूटरों और आईपी एड्रेस की जांच की। इस दौरान यह उजागर हुआ कि नरड की आईडी का इस्तेमाल कर कई फर्जी शालार्थ आईडी तैयार की गईं। इस फर्जीवाड़े में सागर भोसले और भरत ढवले की भी संलिप्तता सामने आई है।

रिश्तेदारों, परिचितों को दिलाई नौकरी

नरड के कहने पर सागर भोसले को शालार्थ आईडी बनाने का काम सौंपा गया था। बाद में भरत ढवले भी इस गुट में शामिल हो गया और उसने भी कई फर्जी आईडी तैयार कीं। सूरज नाईक की गिरफ्तारी के बाद यह काम ढवले को सौंपा गया था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन फर्जी आईडी के आधार पर रिश्तेदारों या परिचितों को नौकरी दिलाई गई थी क्या, इस दिशा में पूछताछ जारी है।

Nagpur teacher recruitment scam heats up house of 2 clerks raided accused get mcr from court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 11:01 AM

Topics:  

  • Court
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Shalarth ID Scam

सम्बंधित ख़बरें

1

सारंगवाड़ी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, 16 करोड़ का काम 280 करोड़ तक कैसे पहुंचा? SIT जांच के आदेश

2

Nashik में रोजगार का बड़ा मौका, 23 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन, सैकड़ों युवाओं का करियर संवरा

3

Kumbh Mela की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को रफ्तार

4

National Lok Adalat में बड़ी सफलता, 1 दिन में 13 हजार मामलों का निपटारा, 8.07 करोड़ रुपये की वसूली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.