नागपुर बनेगा ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’! मानकापुर में बन रहा 8 मंजिला हाई-टेक स्पोर्ट्स हब, कलेक्टर ने लिया जायजा
Nagpur Sports Hub Project: नागपुर स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का काम तेज: मानकापुर में ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज का निर्माण। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने लिया जायजा।
- Written By: प्रिया जैस
स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Collector Kumar Ashirwad: मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल के अंतर्गत नागपुर स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का जायजा लेने जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद अचानक पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के साथ ही निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिला खेल अधिकारी पल्लवी धात्रक भी उपस्थित थीं। बताया गया कि संकुल के ब्लॉक ‘ए’ में चार मंजिल मल्टी-स्पोर्ट्स एरीना का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट में पार्किंग, ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और डाइविंग पूल होगा।
पहले माले पर स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, टेबल टेनिस, दर्शक दीर्घा, लाइब्रेरी और मल्टी-स्पोर्ट्स हॉल होगा। दूसरे माले पर 10 मीटर शूटिंग रेंज, फिटनेस सेंटर, कुश्ती और जूडो कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, मल्टीपर्पज हॉल, जिम्नास्टिक, स्क्वैश और फेंसिंग एरीना की व्यवस्था होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
ब्लाक बी में 8 मंजिल इमारत
ब्लॉक ‘बी’ में 8 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। बेसमेंट में बैंक्वेट हॉल और किचन होगा। पहले माले पर बोर्ड गेम्स, लाइब्रेरी, ई-गेमिंग जोन और टीवी रूम होगा। दूसरे माले पर मल्टीपर्पज हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट और योगा रूम होगा। तृतीय तल पर स्पा और जिम्नेजियम और चौथे माले पर रूफटॉप स्विमिंग पूल, रूफटॉप रेस्टोरेंट और इंडोर रेस्टोरेंट होगा। पांचवें और छठे माले पर सर्विस अपार्टमेंट होंगे, जबकि सातवें तल पर प्रेसिडेंशियल और डीलक्स सुइट्स होंगे।
यह भी पढ़ें – भिखारी पाकिस्तान बना शांतिदूत, विश्वगुरु कहां हैं? संजय राउत ने ‘सामना’ में PM की विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां
धापेवाड़ा तीर्थक्षेत्र विकास कार्यों की समीक्षा
धापेवाड़ा स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन कार्यों को गति देने और जल्द पूरा करने के लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।
यहां चल रहे विकास कार्यों में विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर, प्रशासनिक भवन, दर्शन पंक्ति शेड, कोलबास्वामी मंदिर परिसर में भक्त निवास व बहुउद्देश्यीय सभागार, विसर्जन टैंक, पूजा शेड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्वच्छता संकुल, चेंजिंग रूम, पार्किंग और लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों का निरीक्षण किया।
