नागपुर को SNG प्रोजेक्ट का हब बनाने की पहल, नितिन गडकरी ने CIL-BPCL को दिए सकारात्मक विचार के निर्देश
Nagpur Industrial Development Vidarbha: नागपुर में SNG परियोजना मुख्यालय की पहल तेज। AID के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी ने कोल इंडिया और BPCL से सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर SNG प्रोजेक्ट,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur SNG Project: नागपुर शहर में विदर्भ के औद्योगिक विकास के लिए कार्यरत एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) ने आगामी सिंथेटिक नेचुरल गैस (एसएनजी) परियोजना का मुख्यालय नागपुर में स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए, हैं। एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले ने हाल ही में यहां मुख्यालय स्थापित करने के लिए शहर के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया था।
इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोल इंडिया लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया है।
भद्रावती तहसील के माजरी में प्रस्तावित
कोल गैसीफिकेशन तकनीक पर आधारित एसएनजी उत्पादन परियोजना चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के माजरी में प्रस्तावित है। कोल इंडिया लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित की जा रही इस परियोजना में लगभग 12,215 करोड़ का निवेश होगा और इससे लगभग 3,000 कुशल एवं अर्धकुशल लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इससे क्षेत्र के, औद्योगिक और आर्थिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन, मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
यह भी पढ़ें:-अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में घमासान, ‘मिशन 100 डेज’ से सख्ती का ऐलान; जनप्रतिनिधियों को भी चेतावनी
एआईडी ने यह भी कहा है कि यद्यपि परियोजना मुख्यालय मुंबई में स्थापित करने का प्रस्ताव है, लेकिन परियोजना स्थल के निकट होने और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के कारण नागपुर अधिक उपयुक्त और रणनीतिक विकल्प है।
नागपुर में मुख्यालय स्थापित होने से कार्यकुशलता बढ़ेगी, बेहतर समन्वय संभव होगा और विदर्भमें संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित प्राधिकरण क्षेत्रीय विकास और औद्योगिक विकेंद्रीकरण के व्यापक हित में सकारात्मक और व्यावहारिक निर्णय लेंगे।
