-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Savitri Daughter Bhagyashree Became Epitome Of Success Got 737th Rank In Upsc Exam
Nagpur News: सावित्री की बेटी ‘भाग्यश्री’ बनी सफलता की मूर्ति, यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 737वीं रैंक
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर की भाग्यश्री राजेश नायकाळे ने। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2024 की परीक्षा में उन्होंने 737वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ ओबीसी समाज का, बल्कि 'महाज्योति' संस्थान का भी नाम रोशन किया है।

सावित्री की बेटी 'भाग्यश्री' बनी सफलता की मूर्ति। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: “संकट आते हैं, लेकिन अगर जिद हो तो सफलता निश्चित है!” इस कथन को सच कर दिखाया है नागपुर की भाग्यश्री राजेश नायकाळे ने। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2024 की परीक्षा में उन्होंने 737वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ ओबीसी समाज का, बल्कि ‘महाज्योति’ संस्थान का भी नाम रोशन किया है।
बिना किसी कोचिंग क्लास की मदद लिए, सिर्फ स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी) के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस संघर्षमय सफर में ‘महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (महाज्योति)’ द्वारा दी गई छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता ने अहम भूमिका निभाई। यह जानकारी महाज्योति के प्रभारी प्रबंध संचालक प्रशांत वावगे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
ओबीसी वर्ग के 28 छात्रों ने प्राप्त की सफलता: प्रशांत वावगे
प्रशांत वावगे ने बताया कि सरकारी सेवा में जाने का सपना अनेक छात्रों का होता है। इसके लिए राज्य के लाखों छात्र यूपीएससी, एमपीएससी और अन्य स्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इन्हीं छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग बहुजन कल्याण विभाग की स्वायत्त संस्था ‘महाज्योति’ कार्यरत है। यूपीएससी 2024 के हाल ही में आए परिणाम में ओबीसी वर्ग के 28 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें भाग्यश्री भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
नागपुर महल दंगा: संदिग्धों पर मनपा की बुलडोजर कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, मांगा 10 वर्षों का रिकॉर्ड
मेहनत से पाया यह मुकाम
भाग्यश्री के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं, और घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण महंगे कोचिंग क्लासेस संभव नहीं थे। लेकिन उनकी मेहनत, लगन और सपनों में विश्वास ने यह सफलता दिलाई। महाज्योति द्वारा दी गई छात्रवृत्ति और प्रेरणा से उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। किसी कोचिंग की मदद के बिना सिर्फ महाज्योति के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से उन्होंने देश में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
‘महाज्योति’ की छात्रवृत्ति ने दी ताकत
इस साल की यूपीएससी परीक्षा में राज्य के 16 जिलों के 28 ओबीसी छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिन्हें महाज्योति द्वारा बेहतरीन प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की गई। विशेष रूप से भाग्यश्री जैसी छात्राओं ने सीमित संसाधनों में भी अपार परिश्रम से सफलता प्राप्त कर सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। “सिर्फ सुविधाएं काफी नहीं होतीं, जिद और सही दिशा चाहिए!” यह बात भाग्यश्री ने सच कर दिखाई। यूपीएससी में 737वीं रैंक प्राप्त करने वाली भाग्यश्री को ओबीसी वर्ग से होने के कारण आईपीएस या आईआरएस सेवा मिलने की संभावना है, ऐसा विश्वास प्रशांत वावगे ने जताया।
शिक्षा ही है परिवर्तन की कुंजी”: मंत्री अतुल सावे
शिक्षा का महत्व अटूट है। यही शिक्षा सपनों के दरवाजे खोलने की चाबी है और इसी के बल पर हम एक सफल करियर बना सकते हैं। इसी उद्देश्य से ‘महाज्योति’ संस्था छात्रों को शासन सेवा में स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, ऐसा विश्वास व्यक्त किया है राज्य के मंत्री अतुल सावे, जो कि महाज्योति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएससी में उत्तीर्ण छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए 50 हजार रुपये और इंटरव्यू के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसी समर्थन की वजह से इस वर्ष 28 से अधिक छात्र यूपीएससी में सफल हुए हैं। यह सफलता, महाज्योति द्वारा प्रदान किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण का प्रतिफल है, ऐसा मत मंत्री सावे ने व्यक्त किया।
Nagpur savitri daughter bhagyashree became epitome of success got 737th rank in upsc exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत; कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
Jul 11, 2026 | 04:36 PMहम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
















