वर्दी नहीं तो चालान कैसा? नागपुर RTO के भ्रष्टाचार पर जनता का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला; सड़क पर धराए 3 अफसर
Nagpur RTO Scam: नागपुर के कलमना में आरटीओ अधिकारी मंगेश राठौड़ और साथियों की अवैध वसूली पकड़ी गई। बिना वर्दी के काट रहे थे चालान, लोगों ने पीछा कर पकड़ा।
- Written By: प्रिया जैस
RTO अधिकारी धराए (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Extortion Kalmana: नागपुर शहर के कलमना में वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आरटीओ अधिकारी सहित 3 लोगों को फर्जी चालान कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया। हालांकि केवल ड्राइवर ने वर्दी पहन रखी थी लेकिन उसके 2 साथी बिना वर्दी पहने वाहन चालकों पर चालान ठोककर वसूली कर रहे थे।
फर्जी वसूली की घटना सामने आने के बाद लोगों ने तीनों को पीछा कर पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार मंगेश राठौड़ नागपुर आरटीओ (एमएच-31) में बतौर मोटर वाहन निरीक्षक कार्यरत है। वह आरटीओ के सरकारी वाहन (एमएच-04-एलटी-6631) में 2 लोगों के साथ कलमना क्षेत्र में था।
नहीं पहना था गणवेश
ड्राइवर सीट पर बैठे कर्मचारी ने वर्दी पहन रखी थी लेकिन बाजू की सीट पर बैठे मंगेश राठौड़ और पीछे बैठे एक कथित व्यक्ति ने गणवेश नहीं पहना था। राठौड़ ने 1 वाहन का 10,000 रुपये चालान वसूला। पश्चात एक अन्य वाहन को चालान के लिए रोका। दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति को राठौड़ पर संदेह हुआ। उसने राठौड़ के गणवेश के बारे में पूछा। कुछ देर की बहस के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने राठौड़ के वाहन को घेर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
नागपुर में सफाई अभियान तेज करने के आदेश, अतिक्रमण हटाकर फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश; महापौर नीता ठाकरे
डेटा चोरी, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और अब आतंकी कनेक्शन की जांच! नागपुर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर साइबर ठग
नागपुर की सुरक्षा पर सवाल! प्रवीण दटके बोले- अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, तुरंत हो कार्रवाई
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
आधा किमी तक किया पीछा
भीड़ को देखकर पीछे बैठा व्यक्ति घबरा गया। वह वाहन से निकलकर भागा। उसे भागता देख भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। लगभग आधा किमी पीछा करने के बाद युवकों ने उसे पकड़ लिया और वापस लाया। इस घटना से भीड़ में रोष का माहौल था। घटना को लेकर देर रात तक असमंजस की स्थिति बनी रही।
