-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Rto Flyover Will Be Inaugurated On 31 August
नागपुरवासियों को मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात, 31 अगस्त को शुरू होगा RTO ब्रिज
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर-अमरावती महामार्ग पर आरटीओ से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय तक के फ्लाईओवर जल्द शुरू होने जा रहा है। CPWO ने 31 अगस्त से इसे शुरू करने का प्लान बना लिया है।

नागपुर का RTO फ्लाईओवर (फोटो नवभारत)
Nagpur Latest News: नागपुर-अमरावती महामार्ग पर आरटीओ से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय तक के फ्लाईओवर को खोलने का मुहूर्त निकल गया है। काम लगभग पूर्ण हो चुका है। सीपीडब्ल्यूडी ने 31 अगस्त का दिन निश्चित किया है। ट्रायल रन के लिए यह पूरी तरह से तैयार है।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) का कहना है कि फ्लाईओवर का काम पूर्ण हो चुका है लेकिन नीचे के मार्ग का काम अब भी कुछ बाकी है जिसके कारण इसे सितंबर के आखिरी तक खोला जा सकता है। समय पर मंजूरी नहीं मिलने, पेड़ की कटाई में विलंब के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है।
आरटीओ से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय वाले फ्लाईओवर खुलने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बोले पेट्रोल पंप से विश्वविद्यालय तक का सफर 5-7 मिनट का रह जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
खेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
उल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
राष्ट्रीय महामार्ग नागपुर के कार्यकारी अभियंता संजीव जगताप ने बताया कि बोले पेट्रोल पंप से वाड़ी तक 2 हिस्सों में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया गया है। पहला हिस्सा पहले चालू हो चुका है, अब दूसरे हिस्से को खोलने का समय आ गया है। दोनों फ्लाईओवर खुल जाने से यात्रा 45 मिनट की बजाय 15 मिनट से भी कम समय में पूरी हो सकेगी। इन दोनों पुलों और उनके नीचे की सड़क के निर्माण पर कुल 384 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
2022 में मंत्री गडकरी ने किया था भूमिपूजन
इस परियोजना को 2 साल में पूरा करने का था जो 2021 में प्रस्तावित किया गया था और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5 मार्च 2022 को इसका भूमिपूजन किया था। पहले यह काम दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। अब 31 अगस्त की नई समय सीमा तय की गई है और उम्मीद है कि इस बार यह समय सीमा नहीं बढ़ेगी।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लॉ कॉलेज चौक, रविनगर और भरतनगर जैसे भीड़भाड़ वाले चौराहों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी जिससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
जानें फ्लाईओवर के बारे में
- 384 करोड़ फ्लाईओवर की लागत
- 2021 में दिया गया प्रस्ताव
- 2022 में शुरू हुआ काम
- बोले पेट्रोल पंप के पास एक पीपल के पेड़ को महाराजबाग क्लब के पास ‘ट्रांसप्लांट’ किया जाएगा।
- मंदिर के पास के 2 और फ्लाईओवर के अंत में एक पेड़ को काटने की अनुमति महानगरपालिका ने नहीं दी है।
- सर्विस रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में लौटेगा बारिश का दौर, तटीय जिलों और विदर्भ में छाए बादल, IMD ने जारी की चेतावनी
मंजूरी में विलंब बनता खलनायक
इस प्रोजेक्ट के साथ भी वही हुआ। आवश्यक मंजूरी नहीं मिलने के कारण प्रोजेक्ट लेट हुआ और लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ीं। पहले जमीन नहीं मिली, जमीन मिली तो पेड़ काटने की अनुमति के लिए भटकना पड़ा। इतना ही नहीं, ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए ‘ब्लाक’ तक नहीं दिया गया। इन सब परेशानियों के बावजूद प्रोजेक्ट को पूर्ण किया गया है।
नीचे डाला गया स्लैब
आरटीओ के पास के नाले का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है, दूसरे हिस्से में भी स्लैब डाल दिया गया है। परंतु 3 पेड़ अभी भी हैं जिन पर निर्णय नहीं हो पाया है। मंदिर के पास 2 और सब-स्टेशन के पास का एक पेड़ अब भी हटाना बाकी है। अगर सभी कुछ समय पर हो जाता तो नीचे के हिस्से को भी साथ-साथ खोला जा सकता था परंतु सरकारी कार्यों में ‘सरकारी अधिकारियों का अड़ंगा’ भारी पड़ रहा है।
Nagpur rto flyover will be inaugurated on 31 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM












