Nagpur Murder Case:नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में रामझूला पुल के नीचे अज्ञात युवक की सिर पर पत्थर से वार कर
Nagpur Murder Case: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में रामझूला पुल के नीचे अज्ञात युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में लगातार दो हत्याओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur murder case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ramjhula Bridge Murder: तहसील थाना क्षेत्र अंतर्गत रामझूला पुल के नीचे एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की दूसरी वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थरों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एक के बाद एक शहर में दो हत्याओं की घटनाओं से पुलिस विभाग भी सकते में आ गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हुलिये और कपड़ों के आधार पर मृतक के मजदूर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक एम्बुलेंस चालक पुल के नीचे से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर खून से लथपथ पड़े युवक पर पड़ी। चालक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही तहसील थाने के थानेदार संजय मेंढे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या
पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास फल और चाय के ठेले लगाने वालों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका। पुलिस के अनुसार मृतक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में “RS” और कान के पीछे “रमेश” गुदा हुआ है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
नागपुर: महंगे कोयले का खेल? बढ़ते बिजली बिलों पर उठे गंभीर सवाल, आखिर कौन जिम्मेदार?
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
ये भी पढ़े: बड़ी खब़र: भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, अमरावती पुलिस अलर्ट
मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात करीब 9.30 बजे के दौरान घटनास्थल के आसपास 3 से 4 युवक दिखाई दिए थे। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश या शराब के विवाद के चलते यह हत्या की गई हो सकती है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
