ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, सीपी सिंगल को मिली थी नेटवर्क की जानकारी, 4 लोग गिरफ्तार
Nagpur Police Operation Thunder: नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन थंडर में एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹12.71 लाख का माल जब्त किया। शहर को ड्रग्स मुक्त बनाने की बड़ी कार्रवाई की।
- Written By: आंचल लोखंडे
ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Narcotics Nagpur Crackdown: नागपुर शहर को नशे के चंगुल से मुक्त करने के उद्देश्य से नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन थंडर के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सीपी रविंद्रकुमार सिंगल को जानकारी मिली थी कि कपिलनगर थानांतर्गत कामगारनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की बिक्री हो रही है। क्राइम ब्रांच के पास भी इस नेटवर्क से संबंधित इनपुट मौजूद थे, लेकिन आरोपी माल सहित पकड़े नहीं जा रहे थे।
ऐसे में सीपी ने बेहद गोपनीय तरीके से निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया और एक सटीक कार्रवाई की रणनीति बनाई। एनडीपीएस टीम और कपिलनगर पुलिस के संयुक्त दल ने क्षेत्र में गुप्त रूप से रेकी करते हुए छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने कुल ₹12.71 लाख रुपये का माल जब्त किया, जिसमें 85.030 ग्राम एमडी ड्रग्स, ₹2.55 लाख नकद, मोबाइल फोन और एक कार शामिल है।
सक्रिय ड्रग्स रैकेट को बड़ा झटका
कार्रवाई में कामगारनगर निवासी समीर अमर सगीर अहमद (30), इमरान उर्फ इम्मू उर्फ पचपन सगीर अहमद (28) और भीमवाड़ी झोपड़पट्टी, पीली नदी निवासी आकाश भागीरथ सयाम (26) को गिरफ्तार किया गया। जबकि उनके साथी सोनू सत्तार शेख (26) की तलाश जारी है। सोनू के खिलाफ हत्या, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट सहित कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय ड्रग्स रैकेट को बड़ा झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Satara ZP Election विवाद के बाद कई IPS अधिकारियों के तबादले, एकनाथ शिंदे गुट के आरोपों का दिखा असर
Nashik TCS Case में आरोपी निदा खान सस्पेंड, कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला
महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से Government Employees की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने दी सख्त चेतावनी
Women Reservation Bill पर देवेंद्र फडणवीस का विपक्ष पर तीखा पलटवार, बोले- महिलाओं के साथ विश्वासघात
पेशेवर तरीके से ऑपरेशन को दिया अंजाम
सीपी सिंगल के नेतृत्व में पुलिस ने न केवल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, बल्कि अपनी कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता भी प्रदर्शित की। बरामद माल और आरोपियों के आपराधिक इतिहास से यह स्पष्ट है कि यह नेटवर्क अत्यंत संगठित और आर्थिक रूप से मजबूत था। कानूनी औपचारिकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए कार्रवाई की गई, जिससे पुलिस की अनुशासनशील और परिपक्व कार्यशैली सामने आई।
ये भी पढ़े: ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट: रोमांचक भिड़ंत के बाद फाइनल में CISF दिल्ली और MEG बेंगलुरु
कार्रवाई के साथ जनजागृति भी
ऑपरेशन थंडर केवल अपराध विरोधी मुहिम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में भी उभर रहा है। पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों व बस्तियों में नशे से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इससे नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूती से स्थापित हो रही है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नागपुर में नशे के कारोबार के लिए किसी प्रकार की गुंजाइश नहीं बचेगी। ड्रग्स-मुक्त शहर के लक्ष्य की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम है।
