नागपुर में एक दिन में बिका 13 लाख लीटर तेल, पेट्रोल की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Nagpur Petrol Shortage: नागपुर में पेट्रोल की मांग दोगुनी हुई, 7.5 लाख की जगह 13 लाख लीटर की खपत। कई पंपों पर 'तेल खत्म' के बोर्ड, घंटों कतार में खड़े लोग। पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर का पेट्रोल पंप (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Fuel Consumption Data: नागपुर सिटी में पेट्रोल और डीजल खत्म होने के डर से रोज की तुलना में तेल की काफी अधिक खपत बढ़ गई है। जहां सिटी में हर रोज 7.5 लाख लीटर की खपत होती है, वहीं इस बढ़ी मांग के कारण तेल की खपत 13 लाख लीटर के ऊपर पहुंच गई है। इसके चलते कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है।
दूसरी ओर जहां पर पंप खुले हैं, वहां पर तेल के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से घबराने व जमाखोरी से बचने की अपील की है। शासन-प्रशासन की अपील के बाद भी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
‘तेल खत्म’ के बोर्ड ने बढ़ा दी चिंता
3 दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़, लंबी कतारें और ‘तेल खत्म’ के बोर्ड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते तेल लेने के लिए लोगों को अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। विभिन्न इलाकों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कमरतोड़ महंगाई और अपराध में नागपुर के नंबर 2 होने पर फूटा गुस्सा; विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का उग्र प्रदर्शन
‘एक वकील-एक वोट’ मामला: जवाब नहीं तो आपत्ति नहीं मानी जाएगी, हाई कोर्ट की बार एसोसिएशनों को चेतावनी
FSSAI की रोक बेअसर, नागपुर में अब भी अखबार में परोसा जा रहा खाना; स्वास्थ्य सुरक्षा पर उठे सवाल
अभियान बहुत, असर कम! नागपुर में नहीं थम रहा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग; प्रशासन पर उठे सवाल
आमतौर पर जहां भीड़ कम रहती थी, वहां भी वाहन लाइन में लगे नजर आए। लोगों को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर स्थिति यह रही कि लोगों को एक से दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
यह भी पढ़ें – समर वेकेशन पर ‘युद्ध’ का साया! विदेश घूमना हुआ 40% महंगा, धड़ाधड़ कैंसिल हो रही प्री-बुकिंग
3 दिनों की तुलना में पैनिक हुआ कम
3 दिनों की तुलना में पैनिक कम हुआ है। एकदम से खपत बढ़ जाने के कारण कई पेट्रोल पंप ड्राई थे। वैसे रामनवमी की छुट्टी के कारण पंपों पर 3 दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखी। गुरुवार का दिन सामान्य रहा लेकिन शुक्रवार को स्थिति का पता चलेगा।
- अमित गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, वीपीडीए
सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा
जानकारी के अनुसार जहां पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, वहां सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा। कई लोग टैंकर के आने का इंतजार करते नजर आए, ताकि सप्लाई शुरू होते ही वे अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकें। राम नवमी होने से लोग बड़ी संख्या में बाहर शोभायात्रा देखने के लिए निकलते हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल उनके मंसूबे पर पानी फेरता नजर आया।
