CM फडणवीस की दोटूक: पेट्रोल-डीजल और खाद की कालाबाजारी की तो खैर नहीं, सीधे जेल जाएंगे दोषी!

Devendra Fadnavis Nagpur: पेट्रोल-डीजल और डीएपी खाद की जमाखोरी करने वालों को CM फडणवीस की सीधी चेतावनी। नागपुर में कहा- 'राज्य में स्टॉक भरपूर, पैनिक न हो जनता'।
CM Devendra Fadnavis warns black marketers amid fuel and DAP fertilizer panic. Claims adequate stock in Maharashtra. Read highlights from Nagpur.
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Petrol Diesel Shortage Rumors: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत व पंपों पर लोगों की लग रहीं लंबी कतारों के संदर्भ में कहा है कि केन्द्र सरकार ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि देशभर में हर महीने लगने वाले ईंधन का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। बावजूद इसके लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाकर वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। अचानक डिमांड बढ़ने से आपूर्ति प्रभावित होती है।

राज्यभर के शहरों में लोग पैनिक हो रहे हैं। उन्होंने अपील की कि राज्य में भी ईंधन की कमी नहीं है, इसलिए जितनी जरूरत है उतना ही पेट्रोल-डीजल लें। जरूरत से अधिक खरीदी न करें। इससे डिमांड-सप्लाई की व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने जमाखोरी कर कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

वे नागपुर में राम नवमी शोभायात्रा में शामिल होने आए थे और इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व सांसद अजय संचेती भी उपस्थित थे।

खाद के लिए भी पैनिक हो रहे लोग

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रासायनिक खाद डीएपी के लिए भी किसान पैनिक हो रहे हैं। राज्य में स्थिति की समीक्षा से यह बात सामने आई है कि 3 दिनों में डीएपी की 70 फीसदी खरीदी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश सहित राज्य में मांग के अनुसार खाद का भरपूर स्टाक है, इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर खाद विक्रेता जमाखोरी कर कालाबाजारी करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय जीवनशैली के आदर्श हैं श्रीराम

फडणवीस ने सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय जीवनशैली के आदर्श हैं। उन्होंने मर्यादा की सीख दी। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं। पोद्दारेश्वर मंदिर में प्रभु श्रीराम और जनता जनार्दन के दर्शन किये हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नागपुर की राम नवमी शोभायात्रा की गरिमा ही अलग है। हर वर्ष इसका तेज व उत्साह बढ़ता जा रहा है।

विश्व में स्थापित हो राम राज्य : गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समस्त देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केवल हमारे देश में ही नहीं संपूर्ण विश्व में राम राज्य स्थापित हो। जो अंतरराष्ट्रीय तनाव का वातावरण बना हुआ है वह खत्म हो यही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com