पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण: 4 JCB और भारी पुलिस बल के साथ आज उतरेगा मनपा का दस्ता, तनाव के आसार
Old Bhandara Road Widening: पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण का काम शुरू! जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने मेयो हॉस्पिटल से शहीद चौक तक किया निरीक्षण। मुआवजा ले चुके मकानों पर आज चलेगा JCB।
- Written By: प्रिया जैस
पुराना भंडारा रोड (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur DP Road Project: नागपुर में अंतत: मेयो हॉस्पिटल से सुनील होटल चौक तक बनने वाले पुराना भंडारा डीपी रोड से बाधित प्रॉपर्टी के हिस्सों को तोड़ने का श्रीगणेश गुरुवार की सुबह हुआ लेकिन सिर्फ 2-3 ओटे तोड़ने के बाद कार्रवाई रोकनी पड़ी। संभावना है 6 फरवरी से पूरी तैयारी के साथ तोड़ूदस्ता अपने काम पर लग जाएगा।
स्वयं जिलाधिकारी विपिन इटनकर सुबह 8 बजे के करीब सिटी सर्वे मनपा, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ पुराना भंडारा रोड पहुंचे। उन्होंने मेयो हॉस्पिटल से शहीद चौक तक निरीक्षण किया और जेसीबी लगाकर तत्काल उन सम्पत्तियों को हिस्सों को तोड़ने का काम शुरू करने का आदेश दिया जिन्हें मुआवजा देकर कब्जा लिया जा चुका है।
आनन-फानन में मनपा के 2 जेसीबी कार्रवाई करने पहुंचे और कुछ ओटों को तोड़ने लगे। इसी दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था पहले सूचना दी जानी चाहिए थी। अचानक कार्रवाई से परिसर में तनाव की स्थिति भी बन गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
दिखावे की कार्रवाई मत करो
राकां अजीत पवार गुट के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने तोड़ूदस्ते के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा रोड से महज 5 इंच ऊंचे ओटों को तोड़ने की कार्रवाई को दिखावे की कार्रवाई बताते हुए तत्काल रोकने को कहा। तोड़ूदस्ते के पास किसी प्रॉपर्टी का नंबर या मापजोख के कागज नहीं थे। केवल नक्शा ही था। अहिरकर ने कहा कि पहले उनके प्रॉपर्टी तोड़ना शुरू करो जिन्होंने मुआवजा ले लिया।
विरोध के बाद दस्ते ने कार्रवाई रोक दी और ओटे का मलबा भी साफ किया। जिलाधिकारी ने दोपहर 2 बजे के बाद कार्रवाई का फिर जायजा लेने आने की बात कही थी जिसके चलते संभावना थी कि दोपहर बाद तेज कार्रवाई होगी लेकिन जानकारी मिली कि मनपा की टीम अचानक आदेश के लिए तैयार नहीं थी। कुछ प्रॉपर्टी के बाहर निकले हुए हिस्से को तोड़ा गया। साथ ही बाधित सम्पत्तिधारकों को कार्रवाई की सूचना भी दी जाती रही।
आज होगा तगड़ा बंदोबस्त
जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को तोड़ूदस्ता 4 जेसीबी के साथ कार्रवाई के लिए उतरेगी। साथ ही पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त भी रहेगा। नागरिकों ने बताया कि जिलाधिकारी ने जिन मकान धारकों को मुआवजा मिल गया है उनके मकान लाइन से तोड़ने के आदेश दिए थे लेकिन आश्चर्य है कि गांधीबाग जोन कार्यालय की टीम ने गांजा खेत चौक पर एक बीयर बार का ओटा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। यहां कुछ आपसी विवाद भी हुआ।
यह भी पढ़ें – कलमना सब्जी बाजार बंद, नागपुर में तीन गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम, विवाद से बिगड़े हालात!
नागरिकों का कहना था कि हम डेवलपमेंट में पूरा सहयोग कर रहे हैं लेकिन ओटे तोड़ने के कार्रवाई कर खानापूर्ति नजरअंदाज नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान एसडीओ सुरेश बगले, तहसीलदार थेटे, मध्य नागपुर विकास आघाड़ी अध्यक्ष भूषण दड़वे, तहसील पुलिस निरीक्षक, नगर रचना विभाग अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, मनपा अधिकारी उपस्थित थे।
