विजय वडेट्टीवार (सौ. सोशल मीडिया )
Nagpur OBC Census Protest: केंद्र सरकार के निर्देश पर हो रही जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल न किए जाने के विरोध में रविवार को नागपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन संविधान चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ओबीसी समाज के प्रतिनिधि जुटे।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना फॉर्म में ओबीसी का अलग से उल्लेख न होना उनके संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
वडेट्टीवार ने कहा कि यदि जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट गणना नहीं होगी तो स्थानीय निकायों में आरक्षण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे ओबीसी समाज को अपने हक और अधिकारों से वंचित होना पड़ सकता है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता खुद को ओबीसी का हितैषी बताते हैं, वे इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। उन्होंने संकेत दिया कि केवल घोषणाएं और बैनर लगाने से ओबीसी समाज की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
कांग्रेस नेता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक जनगणना फॉर्म में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो गांव-गांव जाकर असहकार आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जनगणनेत ओबीसींसाठी स्वतंत्र रकाना हवाच; अन्यथा गावोगावी असहकार आंदोलन करणार!#OBC #SocialJustice #Rights #Janaganana #Maharashtra #OBCMorcha #obcrights #obcunity #OBC #jatnihayjanganana #protest #sanvidhan #nagpur #vijaywadettiwar #IndianNationalCongress #congresspartyindia pic.twitter.com/JC5hHDjhgc — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) March 2, 2026
ये भी पढ़ें :- मुंबई-विजयदुर्ग रो-पैक्स सेवा शुरू, 6-7 घंटे में कोंकण पहुंचेंगे यात्री
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार से मांग की कि ओबीसी समाज की जनसंख्या का सही आंकड़ा सामने लाने के लिए अलग कॉलम अनिवार्य किया जाए। राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।