Nagpur NMC News: नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मैदानों और उद्यानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।
20 मार्च 2026 को आयोजित मनपा की सभा में शहर के पार्कों और खेल के मैदानों की स्थिति सुधारने और उनके विस्तृत अध्ययन के लिए एक विशेष समिति के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यह प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पिंटू झलके द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे महापौर नीता ठाकरे की ओर से मंजूरी प्रदान की गई।
महानगरपालिका द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार इस समिति की अध्यक्षता सत्तारूढ़ दल के नेता नरेंद्र बोरकर करेंगे। इस समिति का मुख्य उद्देश्य शहर के पार्कों और मैदानों के विकास की संभावनाओं का पता लगाना और उनके आधुनिकीकरण के लिए विस्तृत योजना तैयार करना है।
समिति को प्रभावी बनाने के लिए इसमें मनपा के कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों में निम्नलिखित अधिकारी शामिल हैं। वसुमना पंत अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी अतिरिक्त आयुक्त, सेवा लीना उपाध्याय अधीक्षक अभियंता, योजना मंगेश खवले उपायुक्त, स्थावर गणेश राठौड़ उपायुक्त, उद्यान पीयूष आंबुलकर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक अधिकारी अमोल चौरपगार उद्यान अधीक्षक
इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए प्रभाग क्रमांक 28अ के सदस्य पिंटू झालके ने सूचक के रूप में प्रस्ताव रखा जिसे प्रभाग क्रमांक 24ड के सदस्य प्रदीप पोहणे ने अपना अनुमोदन दिया। महापौर ने सदन में इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की।