गड़चिरोली कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर PM मोदी से मांगा जवाब; 23 मार्च को RSS मुख्यालय पर दस्तक
कांग्रेस का मोर्चा 23 मार्च को नागपुर में आरएसएस कार्यालय के सामने, मोदी पर एपस्टीन फाइल्स पर जवाब देने का दबाव।
Gadchiroli Congress News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व सहयोगी दलों के संयुक्त मोर्चे की ओर से 23 मार्च को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय तक मोर्चा निकाला जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
ब्राम्हणवाडे ने कहा कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स को लेकर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा कुछ जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों के शोषण जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूर्व में नैतिकता के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा, लेकिन अब इस प्रकरण में जवाब देने से बच रही है। साथ ही उन्होंने देश की विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
अकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
ब्राम्हणवाडे ने कहा कि संघ द्वारा चुनावों में भाजपा के समर्थन को देखते हुए अब नैतिकता के सवाल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी जवाब देना चाहिए।
यह मोर्चा नागपुर के संविधान चौक से निकलकर संघ मुख्यालय तक जाएगा।
