- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc General Body Meeting Chaos Rules Violated Transport Issue
सदन या राजनीतिक अखाड़ा? 1 घंटे का प्रश्नकाल ढाई घंटे तक चला; नए पार्षदों को नहीं पता ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ का ज्ञान
Nagpur NMC General Body Meeting: नागपुर मनपा की पहली महासभा में अनुशासन की उड़ी धज्जियां। 1 घंटे का प्रश्नकाल ढाई घंटे तक खिंचा। सत्ता पक्ष ने ही परिवहन विभाग पर उठाए सवाल।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर मनपा (फाइल फोटो)
NMC Transport Department Clash: प्रशासक राज खत्म होने के करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई मनपा की पहली महासभा अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन की भेंट चढ़ गई। बैठक में न केवल नियमों की अनदेखी की गई, बल्कि सत्ता पक्ष के भीतर का अंतर्विरोध भी खुलकर सामने आया। आम सभा की शुरुआत से ही नियमों को ताक पर रखे जाने का नजारा उजागर हुआ। 11 बजे की सभा आधे घंटे लेट शुरू की गई।
परंपरा के अनुसार अब तक के महापौर की ओर से समय पर सभा की शुरुआत होती रही है। भले ही डेकोरम के अभाव में इसे स्थगित किया जाता रहा, किंतु समय चूकने नहीं दिया गया। शुक्रवार को हुई आम सभा में कई पार्षद राजनीतिक सभा में पहुंचने के अंदाज से सदन में उपस्थित हुए। यही कारण रहा कि सदन की कार्यवाही देर से शुरू हुई।
1 घंटे का प्रश्नोत्तर काल चला ढाई घंटे
मनपा की पहली आम सभा होने के कारण सदन में जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी, लेकिन एक घंटे के लिए निर्धारित प्रश्नकाल को ढाई घंटे तक खींच लिया गया, जिससे अन्य विधायी कार्यों पर असर पड़ा। नियमों के अनुसार प्रश्नोत्तर काल के लिए 10 प्रश्न रखे जाते हैं जिसे कड़ाई से निपटाना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में ‘जहरीला’ हुआ पानी! 1209 गांवों की जांच और 59 नमूने दूषित, गर्मी के साथ अब बीमारियों का बढ़ा खतरा
पुलिस सुरक्षा में सर्वे की तैयारी, रेल परियोजना पर मुआवजा विवाद; किसानों ने कहा- उचित मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं
अब गोबर-गन्ने और कचरे से बनेगी रसोई गैस, जानें कहां बनेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का 300 करोड़ का ये मेगा प्रोजेक्ट
जलगांव रिंग रोड DPR अंतिम चरण में, दोनगाव बनेगा नया विकास केंद्र; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
कोई विषय काफी महत्वपूर्ण होने के कारण उसे अधिक समय भी दिया जाता है किंतु एक घंटे या उससे अधिक 15-20 मिनटों के भीतर खत्म कर दिया जाता है। यदि पूरे 10 प्रश्न भी नहीं हो पाए, तो बचे प्रश्न अगली सभा के लिए रखे जाते हैं।
महापौर की रूलिंग में भी रुकावटें
सदन की कार्यवाही के दौरान कई नए निर्वाचित पार्षदों में विधायी प्रक्रियाओं की समझ की कमी साफ दिखाई दी। सदस्यों को ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ और ‘पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन’ जैसी तकनीकी बारीकियों का ज्ञान नहीं था। स्थिति तब और बिगड़ गई जब महापौर के निर्देशों को भी सदस्यों ने नजरअंदाज कर दिया।
यह भी पढ़ें – 2029 में चंद्रपुर से टिकट पक्का, सुधीर मुनगंटीवार ने कर दिया ऐलान! राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
नियमानुसार महापौर के निर्देश के बाद संबंधित विषय को समाप्त कर अगली कार्यवाही शुरू करनी चाहिए, लेकिन महापौर के बोलते समय भी दोनों पक्षों के सदस्य लगातार बीच में हस्तक्षेप कर प्रश्न पूछते रहे। यहां तक कि किस समय पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन लिया जाता है, इस नियम में क्या किया जाता है। इसी तरह पॉइंट ऑफ ऑर्डर में क्या करना होता है, इसे लेकर पार्षदों में साफ तौर पर ज्ञान का अभाव देखा गया।
परिवहन मुद्दे पर अपनों ने ही अपनों को घेरा
सदन में सबसे अधिक चौंकाने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब सत्ताधारी दल के सदस्यों ने ही अपने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। विशेष रूप से परिवहन विभाग के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के भीतर का संघर्ष खुलकर सामने आया।
जब सदस्यों ने अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए, तो सत्ता पक्ष में व्याप्त विसंवाद और आपसी मतभेद पूरी तरह उजागर हो गए। पूरी सभा के दौरान यह स्पष्ट दिखा कि सदन चलाने की गरिमा और अनुशासन का अभाव था, जिसने मनपा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए।
Nagpur nmc general body meeting chaos rules violated transport issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए इंजॉय किया थिएटर के बाहर हुआ झगड़ा, लोगों ने कहा- एक टिकट में दो शो देख लिए
Mar 21, 2026 | 02:26 PMVivek Oberoi struggle Story: जब टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, मां की सीख ने दिया जीने का नया नजरिया
Mar 21, 2026 | 02:24 PMपहले मौनव्रत, फिर खाकी को देखते ही ढोंगी बाबा चिल्लाने लगा घोर अपराध… जानिए पुलिस कस्टडी में क्या हुआ?
Mar 21, 2026 | 02:19 PMTelegram पर फोटो-वीडियो अब नहीं होंगे ब्लर, जानिए ये छुपा ट्रिक, तुरंत मिलेगा ओरिजिनल क्वालिटी
Mar 21, 2026 | 02:15 PMBJP ने जारी की केरल चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट, जानें पुथुप्पल्ली और तिरुवनंतपुरम से किसे मिला टिकट
Mar 21, 2026 | 02:10 PMपुडुचेरी में भाजपा का ‘चुनावी धमाका’, पहली लिस्ट में गृह मंत्री समेत 9 धुरंधरों को मिला टिकट!
Mar 21, 2026 | 02:08 PMयवतमाल में ‘जहरीला’ हुआ पानी! 1209 गांवों की जांच और 59 नमूने दूषित, गर्मी के साथ अब बीमारियों का बढ़ा खतरा
Mar 21, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













