Nagpur News: पैसे के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गर्लफ्रेंड भी हुई जख्मी
- Written By: नवभारत डेस्क
फाइल फोटो
नागपुर. जरीपटका थाना क्षेत्र में 3 दोस्तों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. बीचबचाव करने पर उसकी गर्लफ्रेंड भी जख्मी हो गई. जख्मियों में एनआईटी क्वार्टर, कपिलनगर निवासी रजत सुनील पाटिल (24) और इंदोरा निवासी सोनाली उइके (22) का समावेश हैं.
पुलिस ने रजत की मां माला पाटिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में माता टेकड़ी, इंदोरा निवासी उद्देश किरण डोंगरे (24), माडेल टाउन निवासी सागर दिनेश गजभिये (28) और विक्की उर्फ मंगल महेंद्र इंदूरकर (30) का समावेश हैं. रजत की तीनों आरोपियों से गहरी दोस्ती थी.
कुछ दिन पहले उद्देश को किसी काम का 7,000 रुपये पेमेंट मिला था. उसके पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं होने के कारण रजत को अपने खाते में पैसे मंगवाने को कहा था लेकिन रजत के फोन पर भी यूपीआई पेमेंट की सुविधा नहीं थी. उसने अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली के नंबर पर पैसे जमा करवा लिए. उद्देश बार-बार अपने पैसे मांग रहा था लेकिन रजत आनाकानी कर रहा था. इस वजह से दोनों की बहस भी हुई थी. रजत रविवार की दोपहर को सोनाली के घर पर गया. उद्देश और अन्य 2 को इसका पता चला.
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
तीनों सोनाली के घर पर पहुंचे. रजत को बुलाया और अपने पैसे मांगे. टालमटोल करने की वजह से तीनों ने रजत को पीटना शुरू कर दिया. उद्देश ने चाकू निकालकर उसके सिर, पीठ और टांग पर वार किया. उसे बचाने का प्रयास करते समय सोनाली भी जख्मी हो गई. आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की और फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रजत को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती किया. पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
