Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस उम्मीदवार अपने दम पर, भाजपा नेता मैदान में, शिंदे सेना सक्रिय, राकांपा ने भी झोंकी ताकत

Local Body Polls Maharashtra: नागपुर नगर पंचायत व नगरपालिका चुनाव में प्रचार तेज। भाजपा, शिंदे सेना और राकांपा मैदान में है। कांग्रेस उम्मीदवार नेताओं के इंतजार में खुद दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 24, 2025 | 09:53 PM

कांग्रेस उम्मीदवार अपने दम पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Election Campaign:  नगर पंचायत एवं नगरपालिका चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। आमने-सामने के प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा के तमाम नेता मैदान में उतर आए हैं। शिंदे सेना भी पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रही है। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुट भी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के उम्मीदवार अपने ही दम पर मतदाताओं का समर्थन मांगने को मजबूर हैं। ठाकरे सेना के बड़े नेता अभी तक मैदान में नहीं उतरे हैं।

उम्मीदवारों के नाम वैध घोषित होते ही पंजीकृत राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए नियुक्त कर दिया है। वार रूम बनाकर हर नगर पंचायत और नगरपालिका पर निगरानी रखी जा रही है। नेता रोजाना समीक्षा कर रहे हैं और प्रत्येक दिन का प्रचार कार्यक्रम उम्मीदवारों व पदाधिकारियों को प्रदान किया जा रहा है।

मतदाताओं के दरवाजों पर दस्तक

नियोजित रणनीति के तहत हर उम्मीदवार की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जिले के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार को वार्ड-वार अन्य उम्मीदवारों के साथ प्रचार में लगाया जा रहा है ताकि मतदाताओं के सामने सभी उम्मीदवारों की स्पष्ट पहचान हो सके। दिन में घर-घर संपर्क और शाम को बैठकों के जरिए समीक्षा ऐसा दैनिक कार्यक्रम चल रहा है।

अपने नेताओं की प्रतीक्षा में कांग्रेसी उम्मीदवार

दूसरी ओर, कांग्रेस के उम्मीदवार अपने नेताओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब तक किसी भी बड़े नेता ने प्रचार में हिस्सा नहीं लिया है। जिले में कांग्रेस की उम्मीद 4-5 प्रमुख नेताओं पर टिकी है, लेकिन उनमें से कोई भी मैदान में नहीं उतरा है। इससे उम्मीदवारों में चिंता बढ़ गई है। कुछ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसे अपर्याप्त माना जा रहा है। अब केवल 6 दिन का प्रचार शेष है, ऐसे में कांग्रेस नेता जल्द मैदान में उतरेंगे, यह उम्मीद जताई जा रही है।

शिंदे सेना भी लगा रही जोर

इधर, शिंदे सेना ने जिले में नगराध्यक्ष के 15 और नगरसेवक के 268 पदों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जिले में राज्य मंत्री आशीष जायस्वाल और विधायक कृपाल तुमाने प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। दोनों ने नामांकन दाखिल होने से पहले ही कई दमदार चेहरे जोड़कर चुनावी समीकरण बदले हैं, जिससे भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। शिंदे सेना के पदाधिकारी लगातार बैठकों की श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं और जोरदार प्रचार जारी है। इसके विपरीत ठाकरे सेना के लिए मुंबई से किसी बड़े नेता के आने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को स्थानीय पदाधिकारियों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े: शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन का श्रेय लेने का मामला, भाजपा-मनसे के पदाधिकारी कार्यकर्ता पुल पर भिड़े

सुले उतरीं, पटेल आएंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों ने भी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। राष्ट्रवादी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने नरखेड़ में प्रचार का आगाज़ किया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी जल्द जिले के कुछ हिस्सों में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. राजाभाऊ टांकसाले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी की टीम कई स्थानों पर सक्रिय होकर प्रचार कर रही है।

Nagpur nagar panchayat nagar palika election campaign bjp congress shinde sena rss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • NMC
  • Today Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र का वो गांव जहां धर्मेंद्र ने अपनी मां के नाम पर बनवाया था स्कूल, 1984 में की थी यात्रा

2

मतदाता सूची में गड़बड़ी! आदित्य ने चुनाव आयोग को सौंपा उद्धव-राज ठाकरे का पत्र

3

भाजपा समर्थक का अपहरण कर मारपीट, हरीश ग्वालबंशी सहित 6 पर मामला दर्ज

4

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर ज़ोर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.