शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन का श्रेय लेने का मामला, भाजपा-मनसे के पदाधिकारी कार्यकर्ता पुल पर भिड़े

Shahad Flyover Opening Clash: शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर भाजपा और मनसे में देर रात टकराव हो गया है। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद पुलिस हस्तक्षेप से पुल दो सप्ताह बाद ट्रैफिक के लिए खोला गया।
शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन का श्रेय लेने का मामला
शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन का श्रेय लेने का मामला (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ulhasnagar Flyover Controversy: शहाड़ फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार की सुबह पुल का उद्घाटन का कार्यक्रम था, लेकिन रविवार की आधी रात को पुल के उद्घाटन को लेकर मनसे तथा भाजपा आमने सामने आ गई। दोनों पार्टी के पदाधिकारियों के बीच धक्का मुक्की होने का समाचार है। आखिरकार स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता तथा दोनों पक्षों को समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने पुल की मरम्मत करने वाले कॉन्ट्रैक्टर से बातचीत करने के बाद शहाड़ फ्लाईओवर को आधी रात से ट्रैफिक के लिए खोल दिया। जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

उल्हासनगर शहर से गुजरने वाले कल्याण मुरबाड राजमार्ग पर शहाड़ फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर पॉलिटिकल लड़ाई रविवार आधी रात को अपने चरम पर पहुंच गई। मनसे के पदाधिकारियों ने आधी रात को अपना उद्घाटन समारोह करके क्रेडिट लेने की कोशिश की।

नारेबाजी के बीच देर रात दो सप्ताह के बाद शुरू हुआ यातायात

सूचना मिलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया और पचासों पदाधिकारी ब्रिज पर पहुंच गए, जिससे दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बहस हद पार कर गई। भारी धक्का-मुक्की, नारेबाज़ी और गाली-गलौज तक शहाड़ फ्लाईओवर पर सुनने को मिली। हालांकि शहाड़ फ्लाईओवर ट्रैफिक के लिहाज से बहुत जरूरी है। रविवार को भाजपा और शिवसेना - टीओके दोहरे उद्घाटन के बाद मनसे ने भी आधी रात की इंट्री कर दी।

भाजपा का आरोप शहाड पुल उद्घाटन में मनसे ने उद्घाटन में डाला व्यवधान

उल्हासनगर जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेश वधरिया ने कहा कि पूल की मरम्मत का काम उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी ने मंजूर करवाया, निधि उपलब्ध कराई तथा मरम्मत के कार्य पर निगाह रखी तो पूल के उद्घाटन का श्रेय भी भाजपा को मिलना चाहिए। भाजपा का आरोप है कि शहाड पुल उद्घाटन में मनसे ने उद्घाटन में डाला व्यवधान डालकर माहौल को खराब करने की कोशिश की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com