नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर फिर पथराव, चकनाचूर हुआ A-2 कोच का शीशा; डबल ग्लास ने बचाई यात्रियों की जान

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर मनीष नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया। पत्थर लगने से सेकंड एसी कोच का बाहरी कांच टूट गया, यात्री सुरक्षित।
Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting
25 सिंतबर को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव की घटना का दृश्यसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थराव

  • मनीष नगर के पास दुरंतो एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके

  • A-2 कोच की खिड़की का बाहरी कांच चकनाचूर हुआ

  • इससे पहले 25 सितंबर को भी इसी ट्रेन पर पथराव की घटना हुई थी

Stone Pelting on Duronto Express in Nagpur: महाराष्ट्र में ट्रेनों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागपुर से मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। सोमवार रात हुई इस वारदात में ट्रेन के सेकंड एसी (2AC) कोच की खिड़की का बाहरी कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस अचानक हुए हमले से कोच में सफर कर रहे यात्रियों के बीच हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया।

मनीष नगर के पास दुरंतो एक्सप्रेस पर हुआ पथराव

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:10 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन जैसे ही अजनी स्टेशन पार कर मनीष नगर के पास पहुंची वहां मौजूद कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

डबल लेयर ग्लास ने टाला बड़ा हादसा

इस दौरान एक भारी पत्थर सीधे ट्रेन के A-2 कोच में बर्थ नंबर 13, 14, 15 और 16 के पास वाली खिड़की से जा टकराया, जिससे खिड़की का बाहरी शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोच की खिड़कियों में डबल लेयर वाला सुरक्षा ग्लास लगा हुआ था। बाहरी परत टूटने के बावजूद अंदरूनी ग्लास सुरक्षित रहा, जिससे पत्थर कोच के भीतर नहीं घुस सका और वहां बैठे यात्री बाल-बाल बच गए।

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting
मुंबई में दिलजीत दोसांझ के शो पर मंडराया खतरा, बम धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आरपीएफ और रेल प्रशासन अलर्ट, वर्धा में हुई जांच

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अधिकारियों ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमें सक्रिय हो गईं। दुरंतो एक्सप्रेस जब वर्धा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने प्रभावित कोच के यात्रियों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है।

दो महीने पहले भी इसी ट्रेन पर हुआ था पथराव

गौरतलब है कि नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12290) पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 25 सितंबर की रात करीब 8:27 बजे भी इसी ट्रेन को निशाना बनाया गया था।

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन AC कोचों के शीशे टूटे; RPF-GRP ने शुरू की जांच! वीडियो वायरल

लगातार पथराव की घटनाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

25 सितंबर को ट्रेन बोरखेड़ी स्टेशन पार कर बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन से गुजर रही थी, तभी बाहर से पत्थर फेंके जाने के कारण A-1, B-2 और B-5 कोचों की खिड़कियों के शीशे चटक गए थे। इस मामले में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल अजनी ने ऑटोमोटिव चौक से गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम मंडला, मप्र निवासी नरेंद्र कुमार हिसाबी लाल सिरसाम (35) बताया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।