मुंबई में दिलजीत दोसांझ के शो पर मंडराया खतरा, बम धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Mumbai Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुणे कोर्ट को भेजे गए ईमेल में इसका जिक्र है।
Threat to blow up Diljit Dosanjh’s November 27 concert in Mumbai
दिलजीत दोसांझसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर के मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी।

  • खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल भेजकर दी गई धमकी।

  • पुणे कोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा संबंधी गंभीर धमकी सामने आई है। 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित होने वाले उनके म्यूजिकल शो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

कथित तौर पर यह धमकी 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजे गए एक ई-मेल में दी गई है। इस सूचना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

पुणे कोर्ट को मिले ई-मेल में कॉन्सर्ट का जिक्र

इस मामले का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब पुणे के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला।

इस संदेश में पुणे कोर्ट के अलावा दिलजीत दोसांझ के मुंबई शहर कॉन्सर्ट का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था। ई-मेल में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

Threat to blow up Diljit Dosanjh’s November 27 concert in Mumbai
नाटो संवाद में महाराष्ट्र की आवाज बने सांसद अजीत गोपछडे, रक्षा और जल सुरक्षा के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

न्यायालय प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट

धमकी की जानकारी मिलने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) ने तत्काल संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। न्यायालय परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

वहीं, पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति ने भी तत्काल आपातकालीन बयान जारी किया। इसमें कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से शांति बनाए रखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने और परिसर खाली करने की अपील की गई।

Threat to blow up Diljit Dosanjh’s November 27 concert in Mumbai
मुंबई में म्हाडा का बड़ा एक्शन: बायोमेट्रिक सर्वे से दूर रहने वाले 4,000 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

मुंबई कॉन्सर्ट की सुरक्षा पर नजर

दिलजीत दोसांझ का 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में प्रस्तावित कार्यक्रम इस धमकी के कारण सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में आ गया है। पुणे कोर्ट और मुंबई कॉन्सर्ट, दोनों का उल्लेख एक ही धमकी भरे ई-मेल में किए जाने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

फिलहाल धमकी की वास्तविकता और ई-मेल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।