माल ढुलाई से मध्य रेल ने की 4,117 करोड़ रूपएं की कमाई! नागपुर मंडल सबसे आगे; सितंबर में 25% से अधिक की वृद्धि

Central Railway Freight Revenue: मध्य रेल ने अप्रैल-सितंबर 2026 में माल ढुलाई से ₹4,117.07 करोड़ कमाए। इस दौरान 41.10 मिलियन टन माल का परिवहन हुआ, जबकि नागपुर मंडल का योगदान सबसे अधिक रहा।
Central Railway Freight Revenue Nagpur Division Leads
माल ढुलाई(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्य रेल ने छह महीने में माल ढुलाई से ₹4,117 करोड़ कमाए।

  • नागपुर मंडल ने कुल ढुलाई में लगभग 59% योगदान दिया।

  • सितंबर में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, 6.59 मिलियन टन माल की ढुलाई हुई।

Central Railway Freight Revenue Nagpur Division Leads
सेंट्रल रेलवे का माल ढुलाई से राजस्व(फोटो नवभारत)

Nagpur Division Leads In Freight Revenue: मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में माल ढुलाई से बम्पर कमाई की है। 6 माह में मध्य रेल को माल परिवहन से ₹4,117.07 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

41.10 मिलियन टन माल का परिवहन

अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान रेलवे ने 15,652 रेक के माध्यम से 41.10 मिलियन टन माल का परिवहन किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 14,625 रेक से 37.37 मिलियन टन माल की ढुलाई हुई थी। इस तरह माल ढुलाई की मात्रा में लगभग 10 प्रतिशत और राजस्व में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

नागपुर मंडल रहा अव्वल

पहली छमाही में माल ढुलाई में नागपुर मंडल का सबसे बड़ा योगदान रहा। मंडल ने 24.26 मिलियन टन माल का परिवहन किया, जो मध्य रेल की कुल ढुलाई का लगभग 59 प्रतिशत है। मुंबई मंडल 10.14 मिलियन टन माल की ढुलाई के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

राजस्व के मामले में भी नागपुर मंडल ने बाजी मारी। मंडल ने ₹2,462.27 करोड़ अर्जित किए, जो कुल राजस्व का 59.80 प्रतिशत है। वहीं, मुंबई मंडल ने ₹963.34 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया।

कोयला ढुलाई से सबसे अधिक कमाई

वस्तुवार आंकड़ों के अनुसार, कोयला मध्य रेल की माल ढुलाई और राजस्व का प्रमुख आधार बना रहा। अप्रैल से सितंबर के दौरान 5,127 रेक के माध्यम से 20.19 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की गई, जिससे ₹1,852.90 करोड़ का राजस्व मिला। कंटेनर परिवहन से ₹494.45 करोड़, पेट्रोलियम उत्पादों से ₹373.31 करोड़ और सीमेंट से ₹239.28 करोड़ की कमाई हुई।

ऑटोमोबाइल ढुलाई में भी सुधार दर्ज किया गया। इस अवधि में 551 रेक के माध्यम से वाहनों का परिवहन किया गया, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 437 रेक संचालित हुए थे। इस प्रकार 114 रेक की वृद्धि हुई।

Central Railway Freight Revenue Nagpur Division Leads
मराठी बाल रंगमंच में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पुणे में 7,000 बच्चों को मुफ्त में दिखाया जाएगा अलबत्या-गलबत्या नाटक

सितंबर में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

सितंबर 2026 मध्य रेल के लिए विशेष उपलब्धियों वाला महीना रहा। रेलवे ने पिछले 10 वर्षों में सितंबर माह की सर्वाधिक 6.59 मिलियन टन माल ढुलाई दर्ज की। इस दौरान 2,601 रेक संचालित किए गए, जबकि सितंबर 2025 में 2,333 रेक से 5.27 मिलियन टन माल का परिवहन हुआ था। इस तरह माल ढुलाई में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और 268 अतिरिक्त रेक संचालित किए गए।

सितंबर में माल ढुलाई से ₹655.15 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने ₹527.55 करोड़ अर्जित हुए थे। राजस्व में 24 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने नागपुर मंडल ने 3.94 मिलियन टन माल ढुलाई कर ₹389.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।

Central Railway Freight Revenue Nagpur Division Leads
छत्रपति संभाजीनगर में नवरात्रि पर पुलिस की बंदोबस्त! ड्रोन, 1,941 जवान और होमगार्ड संभालेंगे मोर्चा

नई सेवाओं और वस्तुओं की ढुलाई से बढ़ा कारोबार

सितंबर में कोयला ढुलाई के लिए 836 रेक संचालित हुए, जो पिछले वर्ष से 384 अधिक हैं। ऑटोमोबाइल, लौह अयस्क और क्लिंकर की ढुलाई में भी वृद्धि हुई। इसके अलावा, महाराष्ट्र राज्य के लोणी से हरियाणा के फरुखनगर तक पहली बार ऑटोमोबाइल भेजे गए, जिससे ₹73 लाख का राजस्व मिला। कलंबोली में दो रेक के साथ एक्सकेवेटर लोडिंग और मिरज गुड्स शेड में दो रेक के साथ कंटेनर लोडिंग भी दोबारा शुरू की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com