अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: ₹55 करोड़ जुर्माना, 158 आरोपी गिरफ्तार, नागपुर में खनन माफिया पर कसा शिकंजा
Nagpur Mineral Mafia: नागपुर संभाग में खनिज माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक। ₹55.39 करोड़ का जुर्माना, 1512 वाहन जब्त। विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने जारी किए सालभर के आंकड़े।
- Written By: प्रिया जैस
गौण खनिज माफिया (फाइल फोटो)
Nagpur Mineral Mafia Arrest: नागपुर में अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन के संबंध में नागपुर संभाग में जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड तथा चेकपोस्ट के माध्यम से पिछले एक वर्ष में 2,478 मामलों में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में 587 मामले दर्ज किए गए हैं तथा ₹55.39 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने दी।
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से गौण खनिज खासकर रेत का उत्खनन करने वालों के खिलाफ नागपुर संभाग में विशेष अभियान चलाया गया जिसके कारण अवैध परिवहन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है। संभाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 मार्च तक 2,478 मामलों में ₹55.39 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।
करोड़ की हुई वसूली
इनमें से वास्तविक रूप से ₹20.15 करोड़ की वसूली की गई है। अवैध उत्खनन के संबंध में संभाग में 587 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 1,512 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें 10 मशीनरी उपकरण भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
बिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
- 2,478 मामलों में कार्रवाई
- 1,512 वाहन किए जब्त
- 55.39 करोड़ का ठोका जुर्माना
- 587 मामले किए गए दर्ज
- 158 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
Nagpur Mineral Mafia: भंडारा में सर्वाधिक कार्रवाई
बिदरी ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में सर्वाधिक मामले रेत, मुरुम और मिट्टी से संबंधित हैं। संभाग में सबसे अधिक भंडारा जिले में 672 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 637 मामले रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन से संबंधित हैं।
इसके अंतर्गत 363 मामलों में ₹5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया जिसमें से ₹2.82 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं। साथ ही 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड और चेकपोस्ट के माध्यम से अवैध उत्खनन व परिवहन (Nagpur Mineral Mafia) के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें – परिसीमन: 2009 का नुकसान होगा पूरा? विदर्भ को वापस मिलेंगी छीनी गई सीटें, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
कहां कितने मामले
- गोंदिया जिले में 641 मामलों में ₹3.58 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया जिनमें से ₹3.29 करोड़ वसूल किए गए।
- नागपुर जिले में 261 मामलों में ₹4.32 करोड़ का जुर्माना लगाया गया और उसमें से ₹3.79 करोड़ वसूल किए गए।
- वर्धा जिले के 239 मामलों में ₹2.75 करोड़ जुर्माना लगाया गया जिनमें से ₹2.11 करोड़ वसूले गए।
- चंद्रपुर जिले में 431 मामले दर्ज किए गए जिनमें ₹6.44 करोड़ जुर्माना ठोका और ₹5.41 करोड़ रुपये वसूल हुए।
- गड़चिरोली जिले में 234 मामले दर्ज किए गए और ₹3.24 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया, ₹2.60 करोड़ की वसूली हुई।
