नागपुर मेट्रो फेज-2 का काम 78% पूरा, प्रजापतिनगर-ट्रांसपोर्टनगर रूट पर शुरू हुई पटरी बिछाने की प्रक्रिया

Nagpur Metro Phase 2: नागपुर मेट्रो फेज-2 के तहत प्रजापतिनगर से ट्रांसपोर्टनगर तक बनने वाले 5।33 किलोमीटर लंबे रीच-4ए कॉरिडोर का 78 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।
nagpur metro phase 2 reach 4a prajapatinagar transport nagar
नागपुर मेट्रो फेज 2(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रजापतिनगर से ट्रांसपोर्टनगर तक बनने वाले 5.33 किलोमीटर लंबे रीच-4ए कॉरिडोर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • वायाडक्ट की नींव का काम पूरा हो चुका है और एक किलोमीटर हिस्से में पटरियां बिछाने का काम शुरू किया गया है।

  • इस कॉरिडोर पर पारडी, कापसी खुर्द और ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Nagpur Metro Construction: पूर्व नागपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नागपुर मेट्रो के फेज-2 विस्तार के तहत प्रजापतिनगर से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रहे 5.33 किलोमीटर लंबे 'रीच-4ए' कॉरिडोर का कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है।

इस रूट के वायाडक्ट की नींव का काम पूरी तरह संपन्न हो चुका है और एक किलोमीटर के हिस्से पर पटरियां बिछाने की शुरुआत भी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार एक्वा लाइन का यह विस्तार प्रोजेक्ट अब तक 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

सेंट्रल एवेन्यू और भंडारा रोड से होकर गुजरने वाले इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर 3 प्रमुख स्टेशन पारडी, कापसी खुर्द और ट्रांसपोर्टनगर बनाए जा रहे हैं। इस रूट के शुरू होने से पारडी, कलमना मार्केट, आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य की मौजूदा मौजूदा स्थिति

सभी 596 पाइल्स और 127 पाइल कैप्स का काम पूरा हो गया है। कुल 199 पिलर्स में से 190 बनकर तैयार हैं, जबकि 197 में से 167 पिलर कैप्स लगाए जा चुके हैं।

कुल 1,844 प्रस्तावित सेगमेंट्स में से 1,535 की कास्टिंग पूरी हो चुकी है और 181 वायाडक्ट स्पैन में से 136 को स्थापित कर दिया गया है।

nagpur metro phase 2 reach 4a prajapatinagar transport nagar
Thane Car Fire: ठाणे में सुबह-सुबह सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर खाक

ऊपर बन रहा सिटी का तीसरा डबल डेकर ब्रिज

रीच-4ए कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत मौजूदा पारडी फ्लाईओवर के ऊपर बन रहा 2 किलोमीटर लंबा डबल डेकर वायाडक्ट है। इस हिस्से में 'शिखर' गर्डर ने अपने 1.95 किमी के लक्ष्य में से 1.25 किमी का निर्माण पूरा कर लिया है।

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में इस एलिवेटेड कॉरिडोर का ठेका कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड को दिया गया था जिसके बाद महा मेट्रो और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के तहत काम शुरू हुआ। अब एक किलोमीटर हिस्से के ट्रैक बिछाने के लिए सौंपे जाने से इस रूट के जल्द शुरू होने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

nagpur metro phase 2 reach 4a prajapatinagar transport nagar
पुणे की सड़कों पर दौड़े 40 हजार धावक, राष्ट्रीय एकता के साथ दिया नशामुक्त भारत का संदेश

लॉन्चिंग गर्डर्स ने भी पकड़ी तीव्र गति

सेगमेंटल बॉक्स गर्डर्स को लगाने के लिए 'शिवालिक', 'शिखर' और 'गिरि' नाम के 3 विशाल लॉन्चिंग गर्डर्स तैनात किए गए हैं। 'गिरि' ने अक्टूबर में ही अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है। वहीं 'शिवालिक' के जनवरी 2027 तक और 'शिखर' के जुलाई 2027 तक अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद है।