नागपुर-भंडारा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

Nagpur Bhandara Highway Tiger Death: नागपुर-भंडारा हाईवे पर खुटसावरी फाटे के पास एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग जांच में जुटा है।
Nagpur Lakhani Tiger Accident
वाहन की टक्कर से बाघ की मौतफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Lakhani Tiger Accident: नागपुर जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम नागपुर-भंडारा मार्ग पर एक बाघ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा लाखनी तहसील के अंतर्गत खुटसावरी फाटे के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

सड़क पार कर रहा था बाघ

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे बाघ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

नागपुर-भंडारा मार्ग पर घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़

हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया।

बाघ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नागपुर जिले के वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा किया और बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के संबंध में आवश्यक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Nagpur Lakhani Tiger Accident
नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब बिना बोर्डिंग पास स्कैन किए होगी एंट्री

वन विभाग की टीम अज्ञात वाहन चालक की तलाश

नागपुर-भंडारा मार्ग पर बाघ की मौत के बाद वाहन चालक मौके से फरार है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई जा रही है।

वन्यजीवों की सुरक्षा पर फिर सवाल

नागपुर-भंडारा सड़क मार्ग पर बाघ की मौत की इस घटना ने वन्यजीवों के आवागमन वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। जंगल और वन्यजीव क्षेत्र से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों की गति और निगरानी वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है।