

पुणे की राष्ट्रीय एकता दौड़ में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया।
रवींद्र चव्हाण ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
मैराथन के जरिए राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया।
Murlidhar Mohol Pune Marathon Event: पुणे की सड़कों पर रविवार सुबह उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय एकता, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त भारत का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ मैराथन में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। केंद्रीय नागरी विमानन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल की पहल पर इस आयोजन का आयोजन किया गया।
मैराथन का शुभारंभ भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुणेकरों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने भी भागीदारी की। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों ने भी हिस्सा लिया। सुबह से ही दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मैराथन की खास बात विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक दौड़ में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ में हिस्सा लेकर फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। करीब 40 हजार लोगों के पंजीकरण से आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला।
केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की पहल पर आयोजित इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।
आयोजकों की पहल के जरिए लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मैराथन में शामिल धावकों ने एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
पुणे शहर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के कारण राष्ट्रीय एकता दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। अलग-अलग क्षेत्रों और आयु वर्ग के लोगों के एक साथ दौड़ने से आयोजन में सामूहिकता और उत्साह का माहौल बना रहा। इस पहल के जरिए खेल और फिटनेस को सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया गया।
- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट