Thane Car Fire: ठाणे में सुबह-सुबह सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर खाक

Thane Car Fire News: महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Thane Car Fire Incident Diva Agasan Road
ठाणे में कार में लगी आग बुझाते दमकल कर्मीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे में शनिवार सुबह 6:30 बजे सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में लगी भीषण आग

  • ठाणे के दिवा-अगासन रोड पर हुआ हादसा

  • आग की चपेट में आने से दो कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं

Thane Car Fire News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में शनिवार तड़के आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि एक गाड़ी को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

ठाणे महानगरपालिका (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे दिवा-अगासन रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) के प्रमुख यासीन तडवी ने मीडिया को बताया कि आग लगने की यह घटना दिवा-अगासन रोड पर घटी। सुबह के वक्त सड़क किनारे खड़ी इन गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

Thane Car Fire Incident Diva Agasan Road
जलगांव में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, दरवाजे और खिड़कियां हिली, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

एक घंटे के भीतर पाया गया आग पर काबू

यासीन तडवी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम हरकत में आ गई। शिल फायर स्टेशन से तुरंत एक दमकल गाड़ी और एक बचाव वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की और लगभग एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों या दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

Thane Car Fire Incident Diva Agasan Road
सुप्रिया सुले ने NCP के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप, NDA में शामिल होने पर कही ये बात

प्रशासन कर रहा है कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ठाणे नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि आखिर इतनी सुबह सड़क किनारे खड़ी इन गाड़ियों में आग कैसे लगी।

इसके साथ ही, ठाणे पुलिस प्रभावित गाड़ियों के मालिकों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है ताकि उनसे पूछताछ कर घटना की असल वजह सामने लाई जा सके। स्थानीय लोग इस घटना के बाद से अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।