Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनी ट्रैप में फंसा नागपुर मेयो अस्पताल का डॉक्टर, 2 करोड़ की फिरौती से मचा हड़कंप, अब तक 8 गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के मेयो अस्पताल के डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में तहसील पुलिस ने एक और युवती को गिरफ्तार किया। अब तक 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 23, 2025 | 12:30 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Honey Trap Case: नागपुर के मेयो अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तहसील पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार की गई युवती आमगांव, गोंदिया निवासी आयुषी वालदे (24) बताई गई। इससे पहले पुलिस ने कथित पत्रकार रविकांत कांबले, अजनी निवासी अश्विन विनोद धनविजय (39), नितिन सुखदेव कांबले (38), कुणाल प्रकाश पुरी (42), बेलतरोड़ी निवासी रितेश उर्फ पप्पू मनोहर दुरुगकर (41), गोंदिया निवासी आशीष मधुकर कावडे (36) और अविनाश हेमराज साखरे (35) को गिरफ्तार किया था।

सोमवार को सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान रविकांत ने सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तीन युवतियां और एक कथित पत्रकार फरार हैं। उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

कैसे रची हनी ट्रैप की साजिश ?

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर रितेश दुरुगकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची। 5 सितंबर 2025 को युवतियों के साथ डॉक्टर की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड की गई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से करीब पौने दो लाख रुपये वसूले गए। मामला पूरी तरह खत्म करने के लिए आरोपी गिरोह ने डॉक्टर से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में आज से नामांकन शुरू, एक क्लिक में जानें चुनाव की सभी अहम तारीखें

पीड़ित डॉक्टर ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से की। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। डॉक्टर ने आरोपियों से संपर्क किया, जिस पर गिरोह ने 60 लाख रुपये में मामला निपटाने की बात कही। तय योजना के अनुसार 18 दिसंबर को तहसील क्षेत्र के एक होटल में डॉक्टर पैसे लेकर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने मौके से गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

Nagpur mayo hospital doctor honeytrap extortion case 8 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

31 दिसंबर से पहले सख्त हुई नागपुर पुलिस, शराबी ड्राइवरों पर ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ का शिकंजा

2

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में आज से नामांकन शुरू, एक क्लिक में जानें चुनाव की सभी अहम तारीखें

3

ZP Election: महाराष्ट्र में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, जानें कब होगा ऐलान

4

2 साल में 1.27 की काली कमाई? WCL अधिकारी के घर CBI की रेड, फर्जी कंपनी का खुलासा, मिले अहम दस्तावेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.