Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: बेसा रोड बना जाम का जाल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई; अव्यवस्था पर उठे सवाल लोग परेशान

Nagpur Encroachment Issue: मानेवाड़ा-बेसा रोड पर अतिक्रमण और अव्यवस्था से रोज जाम की समस्या। फुटपाथ कब्जों और ठेलों से सड़क संकरी, यातायात और नागरिकों की परेशानी बढ़ी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 25, 2026 | 09:19 AM

मानेवाड़ा बेसा रोड, ट्रैफिक जाम समस्या,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Traffic Congestion: नागपुर जिले के बेसा शहर में तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल मानेवाड़ा बेसा रोड इन दिनों अव्यवस्था और अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान बाहर तक फैलाकर रखने और फुटपाथों पर अस्थायी दुकानें सजाने के कारण आम नागरिकों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।

स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि इस मार्ग पर हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई दुकानदार अपनी दुकानों की सीमा से बाहर तक अतिक्रमण कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दुकानों के सामने और सड़क किनारे अस्थायी ठेले व फेरीवालों ने भी कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।

गलियों से निकलते वाहन बन रहे खतरा

सड़क के किनारे स्थित छोटी-छोटी गलियों से वाहन चालक बिना सावधानी के मुख्य मार्ग पर आड़े-तिरछे तरीके से प्रवेश करते हैं। अतिक्रमण के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार

यवतमाल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नासिक मनपा का बड़ा फैसला: विश्व बैंक की मदद से शहर में लगेंगे 2.5 लाख स्मार्ट वाटर मीटर, राजस्व घाटा होगा कम

राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव

मानेवाड़ा चौक पर दिनभर जाम

मानेवाड़ा चौक की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और एम्बुलेंस तक इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों में नाराजगी

इस समस्या से परेशान वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इस क्षेत्र में सख्त ट्रैफिक नियंत्रण लागू किया जाए। साथ ही, सड़क किनारे पार्किंग वावस्था को भी व्यवस्थित करने की आवश्यकता जताई गई है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर बोर्ड की कार्यप्रणाली कटघरे में, RTI पर विवाद; पेपर लीक के बाद पारदर्शिता पर सवाल

अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी

बेसा-मानेवाड़ा रोड पर दुकानदारों द्वारा बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बोर्ड तक सड़क पर निकालकर रख दिए हैं, जिससे मार्ग और संकरा हो गया है। इसके अलावा, दुकानों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदार, कर्मचारी और ग्राहक अपनी गाड़िया सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।

Nagpur manewada besa road encroachment traffic jam problem maharashtra news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 09:19 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News
  • Traffic Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.