नागपुर में LPG गैस की कालाबाजारी के अड्डे पर छापा, किल्लत बरकरार, डिलीवरी के लिए 15 दिनों का इंतजार
LPG Gas Cylinder Shortage: नागपुर और विदर्भ में घरेलू LPG सिलेंडर की किल्लत जारी, बुकिंग के बाद 2 से 15 दिन तक इंतजार। कालाबाजारी पकड़ने पर पुलिस ने 27 सिलेंडर जब्त किए।
- Written By: प्रिया जैस
LPG गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
HPCL LPG Supply Vidarbha: नागपुर और विदर्भ के कई हिस्सों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी देखी जा रही है। पिछले 2 हफ्तों से उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सिलेंडर पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है जिससे गैस एजेंसियों और ग्राहकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है।
शहर के विभिन्न इलाकों में बुकिंग से डिलीवरी के समय में काफी अंतर देखा जा रहा है। बुकिंग के बाद सिलेंडर आने में 2 से 8 दिन का समय लग रहा है। विदर्भ के अन्य हिस्से में प्रतीक्षा अवधि 10 से 15 दिन तक पहुंच गई है। पिछले महीने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को रिफिल के लिए 15 से 20 दिनों तक का इंतजार करना पड़ा था।
क्यों हो रही है देरी
- इस किल्लत का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नीति में किया गया एक तकनीकी बदलाव है।
- सरकार ने अब हर गैस आपूर्ति टैंकर पर वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह जीपीएस की तरह रीयल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा देता है।
- टैंकरों में इस यूनिट को लगाने में हो रही देरी के कारण गैस की आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है जिससे घरेलू डिलीवरी में रुकावट आई है।
- एचपीसीएल अकेले विदर्भ में औसतन 22,000 मीट्रिक टन एलपीजी की आपूर्ति करता है।
- नागपुर के खापरी डिपो को प्रति दिन 35 टैंकरों की आवश्यकता होती है, जबकि चंद्रपुर डिपो को 20 टैंकरों की जरूरत पड़ती है।
- नागपुर, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, अमरावती और अकोला सहित कई जिलों में आपूर्ति में गिरावट दर्ज की गई है।
घरेलू गैस की कालाबाजारी के अड्डे पर छापा
क्राइम ब्रांच के मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कलमना थाना क्षेत्र में चल रहे समांतर गैस स्टेशन पर छापा मारा। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों को वाहनों में भरकर कालाबाजारी की जा रही थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 सिलेंडर और वाहन सहित 7.24 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
यह भी पढ़ें –नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता
पकड़े गए आरोपियों में बेलेनगर, ओल्ड कामठी रोड निवासी इमरान हनीफ शेख (31) और वैष्णवीनगर निवासी देवा सीताराम रामटेककर (40) का समावेश है। बुधवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि ओल्ड कामठी रोड के बेलेनगर में रहने वाले इमरान ने अपने घर में अवैध तरीके से घरेलू एलपीजी सिलेंडर स्टॉक करके रखे हैं।
गैस सिलेंडर समेत सामान जब्त
वह आसपास के इलाकों से आने वाले ऑटो चालकों को अवैध तरीके से गैस बेचता है और अधिक पैसे भी लेता है। खबर के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। इमरान रिफिल मशीन के जरिए सिलेंडर से देवा के ऑटो क्र. एमएच.49-एआर.5893 पर गैस डालता दिखाई दिया।
वहीं एक और मालवाहन ऑटो खड़ा था। उस पर भी गैस सिलेंडर लदे थे। पुलिस ने मौके से 17 भरे हुए और 10 खाली सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा 3 रिफिल मशीन, 2 वजन कांटे, मोबाइल, नकद और 2 वाहन जब्त कर दोनों के खिलाफ कलमना थाने में जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
