Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी जमीन बेचकर लैंड माफिया बना करोड़पति, कर्मचारियों की मिलीभगत…NIT भी बनी साझेदार?

Nagpur Land Mafia: नागपुर में लैंड माफिया ने एनआईटी की सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉट बेच दिए। करोड़ों के घोटाले में अधिकारियों की मिलीभगत उजागर।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 13, 2025 | 12:56 PM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Government Land Scam: अब तक तो भूमाफिया आम नागरिकों की जमीनें हड़पकर करोड़ों रुपयों की हेराफेरी कर रहे थे लेकिन पूर्व नागपुर में हालात ये हैं कि लैंड माफिया सरकारी जमीन ही बेचने में जुटे हैं। करोड़ों रुपयों की जमीन पर भूमाफिया ने अपना लेआउट बनाकर लोगों को प्लॉट बेच दिए। अब सरकारी जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

आश्चर्य की बात ये है कि इस संबंध में नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। जिस तरह पश्चिम नागपुर में दिलीप ग्वालबंशी ने अपना गिरोह स्थापित किया उसी तरह संजय कारोंडे नामक भूमाफिया पूर्व नागपुर में सक्रिय है। नागरिक उसके खिलाफ थाने में शिकायत करते हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं होता।

यही कारण है कि अब कारोंडे पैर पसारता जा रहा है और सरकारी जमीन भी हड़पने लगा है। देवचंद कारेमोरे ने बताया कि इस काम में एनआईटी के कर्मचारी भी कारोंडे का साथ दे रहे हैं। अब यह गैंग सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों को साथ लेकर काम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘कैप्टन’ के सोलापुर कनेक्शन की चर्चा, पूर्व विधायक का नाम आया सामने, सुषमा अंधारे के खुलासे से मची हलचल

Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब

राहुल गांधी पर बरसे Chandrashekhar Bawankule, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अर्थ नहीं समझते, संस्कारों की है कमी

मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें

40,000 वर्गफुट पर बना दिया लेआउट

कारेमोरे ने बताया कि कलमना के मौजा चिखली देवस्थान में नागपुर बेघर नागरी समिति का खसरा क्र. 105 और 106 में लेआउट है। बिल्कुल इससे लगकर खसरा क्र. 104 की जमीन एनआईटी की मालिकी की है। कारोंडे ने अपने लेआउट के साथ एनआईटी की जमीन को भी कब्जे में ले लिया जिसकी वर्तमान में कीमत 25 करोड़ से ज्यादा है।

शासकीय जमीन बेचने की अनुमति उसे नहीं है। इसके बावजूद कारोंडे ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह जमीन अपनी बताकर सरकारी कर्मचारियों के साथ साठगांठ की। कारोंडे और उसके साथियों ने जमीन पर लेआउट बना लिया।

अब सरकारी जमीन किसी संस्था के नाम पर नहीं बिक सकती लेकिन दस्तावेजों की हेराफेरी करके कारोंडे ने यह जमीन लोगों को बेच दी है। यह केवल सरकार के साथ ही नहीं प्लॉटधारकों के साथ भी धोखाधड़ी है। लोग खून-पसीना एक करके पाई-पाई जोड़कर जमीन खरीदते हैं। ऐसे भूमाफिया लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं।

सफेलकर के साथ दर्ज हुआ था मामला

कारेमोरे ने बताया कि संजय कारोंडे ने इसी तरह कई प्लॉट्स पर कब्जा किया है। चर्चित गैंगस्टर रणजीत सफेलकर के साथ भी उसने एक जमीन पर कब्जा किया था। वर्ष 2021 में सिटी पुलिस ने सफेलकर पर नकेल कसी थी। अप्रैल 2021 में रवि डिकोंडवार की शिकायत पर पुलिस ने सफेलकर के साथ कारोंडे और अन्य के खिलाफ प्लॉट हड़पने का मामला भी दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें – US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पार हो गया 22 हजार करोड़ का आंकड़ा

अब कारोंडे ने कलमना के ही कुछ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ रखा है। उपरोक्त सरकारी जमीन में उन्हें भी प्लॉट दिए हैं जहां फिलहाल गोदाम बने हुए हैं। हाल ही में इस गिरोह ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। कनपटी पर पिस्तौल भी लगाई लेकिन थाने में मामला दबा दिया गया।

कर्मचारियों की मिलीभगत, NIT चेयरमैन से शिकायत

कारोंडे ने केवल एनआईटी ही नहीं, पुलिस थाने के अधिकारी और कर्मचारियों पर भी दबाव बनाया है। पहले यह गैंग प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लेती है। पीड़ित व्यक्ति के थाने पहुंचते ही गिरोह को खबर लग जाती है। थाने पहुंचकर राजनीतिक पार्टी के लोग उस व्यक्ति पर दबाव बनाते हैं। बाद में उस व्यक्ति को ‘औने-पौने’ दाम में जमीन छोड़ने के लिए धमकाया जाता है।

अब तक दर्जनभर शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कलमना थाने में कोई कार्रवाई नहीं होती। आश्चर्य की बात ये है कि खुद एनआईटी अपनी जमीन की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। शिकायत करने के बावजूद एनआईटी अपना प्लॉट वापस लेने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे साफ है कि पूरा प्रशासन भूमाफिया के दबाव में है।

Nagpur land mafia sells government land nit scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2025 | 12:56 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.