-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Exports Record Us 3214 Crore Boosts India Trade Growth
US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पार हो गया 22 हजार करोड़ का आंकड़ा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Export 2025 Report: नागपुर ने नया आर्थिक रिकॉर्ड रच दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 22,627 करोड़ का निर्यात, जिसमें अकेले अमेरिका को 3,214 करोड़ का माल भेजा गया।

नागपुर में यूएस निर्यात (AI Generated Photo)
Nagpur Exports to USA: संतरे और सावजी की दुनिया से आगे बढ़कर नागपुर आर्थिक तरक्की के क्षितिज पर भी अपनी सुनहरी आभा बिखेर रहा है। आज टॉप-5 निर्यातक क्षेत्रों में एग्रीकल्चर व संबद्ध उत्पाद, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल्स, आयरन एंड स्टील, केमिकल्स के निर्यात के साथ नागपुर एक्सपोर्ट का हब बन गया है। यह निर्यातक क्षेत्र जिले से कुल निर्यात में 80% का योगदान करते हैं।
निर्यात की लगातार बढ़ती इसी ताकत से ऑरेंज सिटी वैश्विक मानचित्र पर अपनी एक अलग छवि बना चुका है। इसे इस बुलंदी पर पहुंचाने में यहां के उद्योजकों का सबसे बड़ा योगदान है। रीजन में देखें तो वर्ष दर वर्ष निर्यात दर में बढ़ोतरी होती जा रही है। नागपुर का वित्त वर्ष 2021-22 में निर्यात मूल्य जहां 11,091.02 करोड़ था, वह वित्त वर्ष 2024-25 में 8,057 करोड़ बढ़कर 22,627 करोड़ पर पहुंच गया।
वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में जून तक 7,724.73 करोड़ पर पहुंच गया। इसमें सबसे अधिक अमेरिका को 3,214.87 करोड़ का निर्यात किया गया। इसमें दूसरे नंबर पर 496.37 करोड़ के साथ फिलीपींस रहा। इसी तरह नागपुर के साथ वर्धा, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर और गड़चिरोली के निर्यात दर में अच्छी वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
टॉप-10 देशों में जाता है माल
राज्य सरकार व जिला उद्योग केंद्र के प्रयासों के साथ उद्योजकों की मेहनत से ही यहां से एक्सपोर्ट बढ़ता जा रहा है। उद्योग केंद्र द्वारा उद्योजकों को हरसंभव सहायता और जागरूकता के कारण ही आज उद्योजक विदेशों की डिमांड को पूरा कर रहे हैं। आज रीजन (नागपुर, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, वर्धा व गड़चिरोली) से टॉप-10 देशों यूएसए, चाइना, बांग्लादेश, बर्लिन, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, नेपाल, रूस, जिबूती, जर्मनी के साथ अन्य देशों में विविध वस्तुएं निर्यात की जा रही हैं।
इन टॉप-10 देशों में भेजा गया माल
| क्र. | देश | मूल्य (करोड़ में) |
|---|---|---|
| 1 | यूएसए | 3,214.87 |
| 2 | फिलीपींस | 496.37 |
| 3 | बांग्लादेश | 170.62 |
| 4 | फ्रांस | 147.78 |
| 5 | ओमान | 137.56 |
| 6 | बेनिन | 125.67 |
| 7 | साउथ अफ्रीका | 123.89 |
| 8 | नेपाल | 113.23 |
| 9 | जर्मनी | 108.23 |
| 10 | रूस | 103.70 |
| — | कुल निर्यात | 6,582.01 |
वित्त वर्ष 2025-26 में जून तक यूएसए का निर्यात मूल्य सबसे अधिक 3,214.87 करोड़, फिलीपींस का 496.37 करोड़, बांग्लादेश का 170.62 करोड़, फ्रांस का 170.62 करोड़, ओमान का 147.78 करोड़, बेनिन 137.56 करोड़ के साथ ही साउथ अफ्रीका, नेपाल, जर्मनी, रूस को मिलाकर कुल 6,582.01 करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ।
कपास उत्पादन से वर्धा का निर्यात में 54% बढ़ा
इनमें फार्मास्युटिकल्स, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, बागवानी और संबद्ध उत्पाद, एल्युमिनियम एंड आर्टिकल्स, आयरन व स्टील, केमिकल्स, सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग, प्लास्टिक एंड प्लास्टिक उत्पाद, टेक्सटाइल एंड अपरैल, एक्सप्लोसिव, केमिकल, कृषि जैसे उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। अनाज के अतिरिक्त निर्यात के कारण नागपुर के निर्यात में 14%, दवाइयों के निर्यात में 11% और विस्फोटकों के निर्यात में 7% की वृद्धि हुई है।
कपास उत्पादन के कारण वर्धा के निर्यात में 54% की वृद्धि हुई है। स्टेपल फाइबर में 21% और लौह एवं इस्पात उत्पादों के निर्यात में भी 13% की वृद्धि हुई है। गोंदिया में अनाज के प्रत्यक्ष निर्यात के कारण 98% और लाख रेजिन के निर्यात में केवल 1% की वृद्धि हुई है। भंडारा में अनाज के निर्यात में 65%, लौह एवं इस्पात में 10% और कार्बनिक रसायनों के निर्यात में 4% की वृद्धि के कारण वृद्धि हुई है।
रीजन के निर्यात पर एक नजर (जून-2025 तक)
| क्र. | जिले | मूल्य (करोड़ में) |
|---|---|---|
| 1 | नागपुर | 6,582.01 |
| 2 | चंद्रपुर | 456.36 |
| 3 | गोंदिया | 371.57 |
| 4 | वर्धा | 162.88 |
| 5 | भंडारा | 150.13 |
| 6 | गड़चिरोली | 1.79 |
| — | कुल निर्यात | 7,724.73 |
चंद्रपुर में हथियारों और गोला-बारूद के निर्यात में 67%, कागज उत्पादों के निर्यात में 11% और अनाज के निर्यात में 7% की वृद्धि हुई है। गड़चिरोली में अनाज के निर्यात में 98%, मोती और कीमती पत्थरों के निर्यात में 1% और दवा उत्पादों के निर्यात में 0.2% की वृद्धि के कारण वृद्धि दर मुख्य रूप से प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें – फिर साथ आएंगे चाचा-भतीजा, निकाय चुनाव के लिए हाथ मिलाने को पवार तैयार..NCP में मचेगा सियासी बवाल!
उभर रहा औद्योगिक केंद्र के रूप में
नागपुर क्षेत्र कपड़ा और परिधान, खाद्य प्रसंस्करण, दवा, इंजीनियरिंग, कपास प्रसंस्करण आदि के लिए एक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। बढ़ते निर्यात के साथ अमेरिका शीर्ष निर्यातक देश है। चावल, दवा, हथियार और गोला-बारूद के पुर्जे, लोहा और इस्पात, विस्फोटक नागपुर क्षेत्र से सबसे अधिक निर्यात किए जाने वाले उत्पाद बन चुके हैं।
तेजी से बढ़ रहा नागपुर
जिला उद्योग केंद्र द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर उद्योजकों के लिए वर्कशॉप, सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से निर्यात दर बढ़ाने के लिए माहौल बनाने पर जोर दिया जाता है। वहीं बड़ी कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने में हरसंभव सहायता की जाती है। इसी कारण आज निर्यात दर में वृद्धि होती चली जा रही है।
- शिवकुमार मुद्दमवार, महाव्यवस्थापक, जिला उद्योग केंद्र
नागपुर से US को 3,214 करोड़ का निर्यात
- हर वर्ष बढ़ती जा रही है विदेशी डिमांड
- 14,570 करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ था वित्त वर्ष 2021-22 में
- 16,233 करोड़ पर पहुंचा था वित्त वर्ष 2022-23 में
- 17,496 करोड़ पर था वित्त वर्ष 2023-24 में
- 22,627 करोड़ रहा वित्त वर्ष 2024-25 में
- 7,724 करोड़ पहुंचा वित्त वर्ष 2025-26 में जून तक रीजन से
- 6,582.01 करोड़ हुआ वित्त वर्ष 2025-26 में जिले से
| क्र. | टॉप-10 निर्यात माल | मूल्य (करोड़ में) |
|---|---|---|
| 1 | दवाइयां | 2,832.48 |
| 2 | अनाज | 529.43 |
| 3 | एक्सप्लोसिव, मैचेस | 490.93 |
| 4 | हथियार, गोला-बारूद, कलपुर्जे | 452.84 |
| 5 | लौह एवं इस्पात | 310.53 |
| 6 | एयरक्राफ्ट, स्पेसक्राफ्ट व उनके पुर्जे | 191.30 |
| 7 | व्हीकल व पुर्जे | 189.21 |
| 8 | परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी और यांत्रिक उपकरण | 165.39 |
| 9 | कपास | 125.17 |
| 10 | प्लास्टिक व अर्टिकल्स | 123.07 |
| — | कुल एक्सपोर्ट | 6,582.01 |
- नवभारत लाइव के लिए राजेंद्र मानकर की खास रिपोर्ट
Nagpur exports record us 3214 crore boosts india trade growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













