मां को इलाज के लिए नागपुर ले जा रहा था बेटा, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत!
Nagpur Kuhi Road Accident: कुही-नागपुर मार्ग पर नवरगांव फाटा के पास बोलेरो पिकअप की टक्कर से इलाज के लिए नागपुर जा रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक है।
- Written By: अंकिता पटेल
कुही सड़क हादसा मां-बेटे की मौत (सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)
Mother Son Road Accident: मां को इलाज के लिए बाइक पर बिठाकर नागपुर जा रहे बेटे को रास्ते में ही नियति ने छीन लिया। कुही-नागपुर मुख्य मार्ग पर नवरगांव फाटा स्थित दाल मिल के सामने गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद मेंढेगांव सहित पूरे कुही तहसील में शोक की लहर फैल गई है। हादसे में सत्यफुला मुरलीधर ठाकरे और उनके बेटे दिनेश मुरलीधर ठाकरे मेंढेगांव, तहसील कुही निवासी की मौत हो गई।
इलाज के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
दिनेश अपनी मां सत्यफुला ठाकरे के इलाज के लिए उन्हें बाइक से नागपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नवरगांव फाटा के पास उनकी बाइक क्र. एमएच 40 बीवी 7128 को सामने से आ रही बोलेरो पिकअप क्र. एमएच 34 एबी 4683 ने जोरदार टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में महंगा होगा रिक्शा सफर: सीएनजी के बढ़े दामों से ऑटो किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार
नागपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा आविष्कार: अब रात में भी सोलर पैनल से बनेगी बिजली, मिला UK पेटेंट!
राम भरोसे नासिक! सड़कों पर गड्ढों से हुई मौत के तांडव पर भड़के छगन भुजबल, पूछा- क्या कर रहे हैं पालकमंत्री?
पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कुही पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस निरीक्षक हरिचंद्र इंगोले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को कुही ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
4 साल की बेटी और एक माह का बेटा है
पुलिस के अनुसार बोलेरो पिकअप चालक शशांक देशराज लोखंडे (37) विरखंडी, तहसील कुही निवासी वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी कारण यह दुर्घटना होने का आरोप है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नागरिकों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और कुही पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें:-ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर
इस संबंध में कुही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच कुही पुलिस कर रही है। इस दर्दनाक हादसे की सबसे पीड़ादायक बात यह है कि दिनेश ठाकरे अपने पीछे चार साल की मासूम बेटी और केवल एक माह पहले जन्मे बेटे को छोड़ गए है।
मां के इलाज के लिए घर से निकला बेटा खुद मां के साथ हमेशा के लिए दुनिया से चला गया। एक ही पल में परिवार के दो सदस्यों की मौत से ठाकरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
