नागपुर: कोराडी पावर प्लांट में बड़ा हादसा, यूनिट 10 में गरम राख गिरने से कई अधिकारी-कर्मचारी झुलसे
Koradi Power Plant Accident: नागपुर के कोराडी थर्मल पावर प्लांट में यूनिट नंबर 10 से अचानक गरम राख गिरने से 5-7 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: आकाश मसने
काेराडी पावर प्लांट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Koradi Power Plant Hot Ash Accident: महानिर्मिति के अंतर्गत आने वाले कोराडी थर्मल पावर प्लांट (Koradi Thermal Power Station) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को प्लांट की यूनिट नंबर 10 में बिजली उत्पादन के दौरान अचानक गरम राख (Hot Ash) गिरने से वहां काम कर रहे 5 से 7 अधिकारी और कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोराडी थर्मल पावर प्लांट के 660 मेगावाट की क्षमता वाले संच क्रमांक 10 में हमेशा की तरह बिजली उत्पादन का काम चल रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण अचानक गरम राख का रिसाव हुआ और वह सीधे वहां तैनात कर्मचारियों पर जा गिरी। राख इतनी गरम थी कि कर्मचारी दर्द से चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायल सहकर्मियों को बाहर निकाला।
घायलों को मानकापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में घायल हुए सभी 5 से 7 लोगों को तुरंत नागपुर-कोराडी रोड के मानकापुर स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद महानिर्मिति (MAHAGENCO) के आला अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रबंधन की ओर से इस हादसे को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
पुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
हिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
केंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के राज्यपाल ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, तेंदुलकर-AR रहमान सहित इन दिग्गजों ने भी किया नमन
सुरक्षा पर उठ रहे हैं बड़े सवाल
कोराडी प्रोजेक्ट में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले भी यहाँ ओजोन गैस लीकेज के कारण कई कर्मचारी घायल हुए थे। आए दिन होने वाली इन दुर्घटनाओं ने बिजली क्षेत्र के संगठनों और श्रमिक संघों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
