Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर: कोंढाली में दो बाल विवाह पर एक्शन, शोषण के आरोपी के मंसूबे नाकाम, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Nagpur Child Marriage Stopped: नागपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से शोषण के आरोपी की साजिश नाकाम। एक ही परिवार में दो बाल विवाह रोके गए, टीम ने समय रहते हस्तक्षेप किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 23, 2026 | 02:50 PM

नागपुर बाल विवाह रोकथाम, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kondhali Police Action: नागपुर जिले के कोंढाली थाना अंतर्गत प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न केवल एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने वाले आरोपी के मंसूबों को नाकाम किया, बल्कि एक ही परिवार में होने वाले दो बाल विवाहों को रोकने में सफलता हासिल की है।

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब 19 वर्षीय एक युवक, जिसने पहले एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था, अब उसे छोड़कर दूसरी नाबालिग लड़की से निकाह करने की तैयारी कर रहा था। इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई को गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी कि 22 अप्रैल 2026 को वर्धा में यह बाल विवाह संपन्न होने वाला है।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला परिषद शिक्षा विभाग और पुलिस के जवान शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में नई ग्रामीण पेयजल नीति-2026 को मंजूरी; अगस्त 2027 तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

अकोला शहर में सड़को पर फैली निर्माण सामग्री बनी मुसीबत, यातायात और सुरक्षा पर बढ़ा खतरा

ट्रैप कैमरे से खुला राज, गड़चिरोली में राज्य पशु शेकरू का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

नासिक के द्वारका अंडरपास का एक तरफ का स्लैब तैयार; मुंबई नाका से आडगांव नाका का सफर हुआ आसान

जब इस दल ने आरोपी युवक के घर पर छापा मारा, तो युवक वहां मौजूद नहीं था। हालांकि, जांच के दौरान प्रशासन के हाथ एक और चौंकाने वाली जानकारी लगी। पता चला कि आरोपी युवक की अपनी 17 वर्षीय बहन की भी सगाई हो चुकी है और परिवार उसका भी बाल विवाह कराने की तैयारी में था।

पीड़ित लड़की को सुरक्षा प्रदान

इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बाल विवाह और नाबालिगों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पीड़ति लड़की को सुरक्षा प्रदान करते हुए उसके पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें:-बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए

इस सफल ऑपरेशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठान, शिक्षा विभाग के प्रसेनजीत गायकवाड़, बाल विकास परियोजना अधिकारी (काटोल) भारती बोबड़े और संरक्षण अधिकारी चेतन रोंगरे ने मुख्य भूमिका निभाई, साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि अनिकेत भिवगडे, मंगला टेंभुर्णे, कोदाली पुलिस के हेड कांस्टेबल ठोंबरे, काटोल पुलिस के भूषण पलेरिया, सरपंच सविता संजय कोल्हे, पुलिस पाटिल राजेंद्र बराले और आगनवाड़ी सेविका घोतरकर सहित ग्रामीण समस्या मुक्ति ट्रस्ट के प्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा।

प्रशासनिक टीम की तत्परता

प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाल विवाह प्रतिबंधक कानून के तहत दोनों विवाहों को रुकवा दिया, जिस नाथालिंग लड़की का शोषण हुआ था। उसका बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कोदाली पुलिस स्टेशन में कड़ी धाराओं के तहत
मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Nagpur kondhali child marriage stopped sexual exploitation accused case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Child Marriage
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.