अकोला शहर में सड़को पर फैली निर्माण सामग्री बनी मुसीबत, यातायात और सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
Sand Gravel Dumps: अकोला शहर में सड़कों के किनारे अव्यवस्थित तरीके से रखी जा रही निर्माण सामग्री नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गई है, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं।
- Written By: केतकी मोडक
प्रसाद भगत और राजेश तायड़े (सोर्स - फोटो नवभारत)
Akola Construction Material Encroachment: अकोला शहर में तेजी से हो रहे भवन निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ अव्यवस्थित तरीके से रखी जा रही निर्माण सामग्री अब नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर के कई क्षेत्रों में रेत, गिट्टी, ईंट, मिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री खुले स्थानों तथा सड़कों के किनारे लंबे समय तक पड़ी रहती है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले नागरिकों और वाहन चालकों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर भवन निर्माण करने वाले लोगों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार सड़क के किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया जाता है। कई बार यह सामग्री सड़क तक फैल जाती है, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है। खासकर छोटी गलियों और व्यस्त रास्तों पर वाहन चालकों को आने-जाने में कठिनाई होती है। कई बार दो वाहन आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है।
निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी लगातार बनी रहती है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर वाहन चालकों को सड़क पर पड़ी सामग्री दिखाई नहीं देती, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। कई क्षेत्रों में इसे लेकर स्थानीय नागरिकों और निर्माण कार्य करने वालों के बीच विवाद की स्थिति भी पैदा हो चुकी है, लेकिन आपसी संबंध खराब होने के डर से अधिकांश लोग इसकी शिकायत करने से बचते हैं। इसी कारण नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
शहर की सुंदरता होती है प्रभावित
अकोला शहर के गौरक्षण रोड व्यवसायी साद भगत ने कहा है कि “सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण सामग्री का जमाव शहर की सुंदरता को भी प्रभावित करता है। सड़कें और गलियां संकरी होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मनपा प्रशासन से मांग है कि शहर के प्रत्येक जोन में नियमित सर्वेक्षण कर ऐसे भवन निर्माताओं और ठेकेदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए, जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें;- Nagpur Dry Day Update: चुनाव के दिन 8 घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें, हाई कोर्ट ने बदला जिलाधिकारी का आदेश
शिकायत की प्रतीक्षा किए बिना हो कार्रवाई
अकोला, सावतराम चाल राजेश तायड़े ने कहा है कि “शहर के कई इलाकों में भवन निर्माण पूरा गिट्टी और अन्य सामग्री सड़क पर ही पड़ी रहती है। इससे वाहन चालकों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता है। मनपा प्रशासन को किसी शिकायत की प्रतीक्षा किए बिना ऐसे स्थानों का निरीक्षण। कर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह मामला नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।”
