बर्थडे का जश्न मातम में बदला! नागपुर में बेकाबू कार खड़े ट्रक से टकराई, 2 नाबालिगों की मौत, 1 गंभीर

Nagpur Kalamna Accident: नागपुर के पावनगांव मार्ग पर भीषण कार हादसे में 2 नाबालिग दोस्तों की मौत, 1 गंभीर। जन्मदिन का जश्न मनाते समय हुआ हादसा।
Nagpur Kalamna Car Accident
नागपुर के कलमना में भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार(सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Kalamna Car Accident: उपराजधानी नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने निकले तीन नाबालिगों की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में तब्दील हो गईं।

पावनगांव-भरतवाड़ा वाई-पॉइंट मार्ग पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन चला रहा तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिता की कार लेकर घूमने निकले थे दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिहीर आनंद बेहार, भौमिक अमोल लारोकर और सागर संजय मेलवाणी अपने एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ जमा हुए थे। बाकी दोस्तों के पहुंचने में समय लग रहा था, इसलिए मिहीर अपने पिता की कार लेकर भौमिक और सागर को साथ बिठाकर सैर पर निकल गया।

Nagpur Kalamna Car Accident
Nalasopara: बिजली का तार गिरने से धू-धू कर जली मोटरसाइकिल; बाल-बाल बचा चालक, मुआवजे की मांग

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

पावनगांव-भरतवाड़ा मार्ग पर कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। इसी दौरान चालक मिहीर का कार से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में भौमिक लारोकर और सागर मेलवाणी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मिहीर बेहार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Nagpur Kalamna Car Accident
Bhandara News: बच्ची से अत्याचार के प्रयास पर भड़के नाना पटोले, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

जांच में जुटी कलमना पुलिस

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मिहीर को नजदीकी तारांगण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कलमना पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। दो उभरते युवकों की असमय मौत से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com