नागपुर, कबड्डी प्रतियोगिता,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल

Nagpur State Level kabaddi: नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सुनेत्रा पवार ने खेल में आधुनिक तकनीक अपनाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पर जोर दिया।

अंकिता पटेल

Sports Policy Maharashtra: नागपुर कबड्डी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिके रहने के लिए आधुनिक तकनीकी दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है। यह बात उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री सुनेत्रा पवार ने 'छत्रपति शिवाजी महाराज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्‌घाटन अवसर पर कही। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक सेवानंद विद्यालय, कोराडी में आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर पवार ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस स्पर्धा का आयोजन क्रीड़ा व युवा सेवा संचालनालय नागपुर विभाग, एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ विदर्भ और नागपुर ग्रामीण कबड्डी एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में सुनेत्रा पवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबड्डी न केवल एक खेल है बल्कि यह संस्कृति, शिष्टाचार और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर राज्य के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे जिनमें राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावन‌कुले, वा उद्योग मंत्री संजय सावकारे शामिल थे। चंद्रशेखर बावनकुले ने इस टूर्नामेंट को ऑर्गनाइज करने की कोशिशों की तारीफ करते हुए कहा, 'ऐसे कॉम्पिटिशन राज्य के खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर छलांग लगाने के लिए इंस्पायर करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से खुद को साबित करने की अपील की। डॉ. पंकज भोयर ने कहा, 'यह कॉम्पिटिशन विदर्भ के लाल मिट्टी के खेल को मॉडर्न बनाने में मदद कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कॉम्पिटिशन जरूरी हैं।'

संजय सावकारे ने देसी खखेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कबड्डी स्किल, डिसिप्लिन और टीम स्पिरिट का खेल है। इसे इंटरनेशनल लेवल पर और अच्छे से पहुंचना चाहिए, इस मौके पर इंटरनेशनल बॉक्सर अल्फिया पठान और राजेंद्र साप्ते को सम्मानित किया गया।

यह रहे विशेष आकर्षण

स्पर्धा स्थल पर बनाए गए भय शिवसृष्टि और छत्रपति शिवाजी महाराज के आवारूद पुतले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इतिहास के महत्व को देखते हुए खिलाड़ियों की गैलरी को प्रमुख किलों के नाम पर रखा गया। योगा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन और लेजर शो ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

नागपुर टीम हारीः उद्‌घाटन के बाद हुए मुकाबलों के पुरुष में नाशिक ने नालपुर करे 47-45 से हराया अमरावती को नांदेड़ से 24-49 से हार मिली, बालिका वर्ग में नागपुर ग्रामीण को नांदेड़ ने 23-44 से मात दी, जबकि नागपुर शहर को पालघर ने 39-47 से हराया।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग