Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में खौफनाक वारदात: 50 हजार के बदले चुकाए 90 हजार, फिर भी साहूकार ने मांगे पैसे तो उतारा मौत के घाट

Nagpur Murder News: नागपुर के जरीपटका में कर्ज के जाल और मानसिक प्रताड़ना ने एक ई-रिक्शा चालक को हत्यारा बना दिया। ब्याजखोरी से तंग आकर होटल संचालक की बेरहमी से हत्या कर शव नदी में फेंका।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 24, 2026 | 12:18 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के जरीपटका थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह ब्याजखोरी और कर्ज के बदले मिलने वाली धमकियां बनीं।

क्या है मामला?

नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई होटल संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उधार ली गई रकम ब्याज सहित लौटाने के बाद भी साहूकार होटल संचालक रकम के लिए दबाव बना रहा था। धमकाता और विवाद करता था। इससे तंग आकर ई-रिक्शा चालक ने कुल्हाड़ी और रॉड से वार कर हत्या कर दी और बाद में शव को नारा नदी के पुल के नीचे फेंक दिया। पकड़ा गया आरोपी कोहिनूर सोसाइटी, नारा निवासी नवीन पंजाबराव पुंडकर (46) बताया गया।

नागपुर जिले के झिंगाबाई टाकली निवासी राहुल सुनील शाहू (38) सदर के अचरज टावर में किराये पर हैप्पी स्टे नामक होटल चलाता था। इसके अलावा भीसी भी चलाता था और ब्याज पर लोगों को पैसा उधार देता था। वर्ष 2020 में नवीन ने उससे 50,000 रुपये उधार लिए थे। समय-समय पर नवीन ने राहुल को 90,000 रुपये लौटा दिए।

सम्बंधित ख़बरें

ममता दीदी की मुगलिया सरकार अब घर जाएगी, बंगाल में भारी वोटिंग देख गदगद हुए चंद्रशेखर बावनकुले

नितिन गडकरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी! नागपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जानें पूरा मामला

कांदिवली चोरी कांड का खुलासा, 34 लाख के गहने बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: खुद को पत्नी बताकर व्यापारी से 10 करोड़ की ठगी, बेसा-बेलतरोड़ी की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

हर महीने पेनल्टी की वसूली

इसके बाद भी राहुल शाहू हर महीने पैसे की मांग करता था। उसका कहना था कि अब तक दी गई राशि केवल पेनल्टी थी। मुद्दल रकम अब भी बकाया है। इस बात पर वह हमेशा नवीन को धमकाता और गाली-गलौज करता था। बीते सोमवार को रात 8 बजे वह नवीन से पैसा लेने के लिए कामठी रोड के आंबेडकर अस्पताल के पास गया। यहां दोनों के बीच काफी बहस हुई। पैसे घर पर देता हूं, कहकर राहुल उसे अपने साथ घर पर ले गया।

कैसे दिया वारदात काे अंजाम ?

तबीयत खराब होने के कारण नवीन की पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ मायके गई थी। वह घर पर अकेला था। घर पहुंचने पर नवीन भीतर के कमरे में गया और हाथ में कुल्हाड़ी व रॉड लेकर आया। उसने राहुल के सिर पर पहला वार कुल्हाड़ी से किया। जैसे ही वह बेहोश हुआ, नवीन ने रॉड से सिर के पिछले हिस्से में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें:- आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी

लाश को आंगन में छोड़कर वह सवारी ढूंढने निकल गया। रात 11.30 बजे 2 बोरे लेकर घर लौटा। राहुल का शव बोरे में बांधकर अपने ई-रिक्शा से नारी नदी के पुल पर गया। वहां से लाश नीचे फेंककर फरार हो गया। जिन-जिन लोगों से राहुल के पैसे का व्यवहार था, उन सभी को जरीपटका पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड से नवीन और राहुल की मुलाकात होने का पता चला और हिरासत में लेने पर उसने हत्या को अंजाम देने की कबूली दी।

28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। नागपुर पुलिस को संदेह है कि नवीन ने पूर्व नियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में और कोई भी शामिल था या नहीं, इसकी जांच जारी है।

Nagpur jaripatka hotel owner murder case money lending dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 12:18 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Murder
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.