-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Ashok Kharat Call Details Allegations Chandrashekhar Bawankule Reaction
अशोक खरात और एकनाथ शिंदे के फोन कॉल पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया करारा जवाब
- Written By: आकाश मसने
Ashok Kharat Case: एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और रेप आरोपी अशोक खरात के बीच फोन कॉल का दावा कर सनसनी मचा दी है। बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने शिंदे का बचाव किया है।

चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule On Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को लेकर बवाल शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के बीच कथित बातचीत के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शिंदे का बचाव करते हुए पलटवार किया है।
अंजलि दमानिया के गंभीर आरोप
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर अशोक खरात का CDR प्राप्त हुआ है। दमानिया के अनुसार, “उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच कम से कम 17 बार फोन पर बातचीत हुई। इनमें से सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट तक चली थी।”
दमानिया ने केवल शिंदे ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी घेरे में लिया। उन्होंने दावा किया कि CDR के मुताबिक रुपाली चाकणकर और अशोक खरात की सबसे ज्यादा 177 बार बातचीत हुई। सुनील तटकरे और चंद्रकांत पाटिल की 8-8 बार बात हुई। साथ ही आशीष शेलार की एक बार फोन कॉल का रिकॉर्ड मिला है। दमानिया ने यह भी बताया कि खरात को ओमान, यूएई, कतर और वर्जिन आइलैंड्स जैसे देशों से भी कॉल आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
चंद्रशेखर बावनकुले की सफाई
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने एकनाथ शिंदे का बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को फोन करना या उससे मिलना कोई अपराध नहीं है। बावनकुले ने तर्क दिया कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि किसने किसे फोन किया या कौन किससे मिला। सवाल यह है कि क्या उनके बीच कोई वित्तीय लेन-देन हुआ है? जब तक कोई आर्थिक सांठगांठ साबित नहीं होती, ऐसे आरोपों का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें:- प्रफुल पटेल को ठिकाने लगाने के चक्कर में सुनेत्रा कर गई सेल्फ गोल? एक चिट्ठी से फंसी पूरी NCP
कौन है अशोक खरात?
अशोक खरात एक स्वयंभू बाबा है जिसे मार्च में एक विवाहित महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ अब तक कुल 8 FIR दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसकी कई दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे का उसके मंदिर जाना भी शामिल था।
Eknath shinde ashok kharat call details allegations chandrashekhar bawankule reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














